एक्सप्लोरर

UP Board Result 2022: हाईस्कूल में मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर ने हासिल किया दूसरा स्थान, कहा- 'मैं आईएएस बनना चाहती हूं'

UP Board 10th Result 2022: यूपी बोर्ड के 10वीं के नतीजों में मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया है. संस्कृति ने अपनी इस कामयाबी में शिक्षकों, मां और दो बहनों का हाथ बताया है.

UP Board 10th Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दसवीं कक्षा के नतीजे (UP Board 10th Results 2022) घोषित कर दिए हैं. इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं के नतीजों में 88.18 फीसदी बच्चों ने परीक्षा पास की है. इनमें छात्राओं ने एक बार फिर से बाजी मारी है. मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर दूसरे स्थान पर रही है. इन नतीजों को देखकर वो खुद भी काफी उत्साहित हैं. उनका कहा है कि वो आईएएस बनना चाहती है. 

दूसरे नंबर पर रहीं मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर

संस्कृति ठाकुर मुरादाबाद के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा हैं, उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा में 97.50 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है और लड़कियों में वो पहले नंबर पर हैं. संस्कृति की इस कामयाबी से परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है. मीडिया से बात करते हुए संस्कृति ने कहा कि वो आईएएस बनना चाहती हैं. उन्होंने अपनी इस कामयाबी में अपने शिक्षकों, 2 बड़ी बहनों और मां का हाथ बताया. उन्होंने कहा कि " मैं IAS बनना चाहती हूं. मेरे शिक्षकों, 2 बड़ी बहनों और मां ने बहुत मदद की. मैनें समझ कर पढ़ाई की."

संस्कृति ठाकुर के साथ कानपुर की किरण कुशवाहा भी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आई हैं. इस बार दसवीं की परीक्षा में कानपुर के प्रिंस पटेल पहले स्थान पर रहे हैं जबकि कन्नौज के अनिकेत शर्मा तीसरे स्थान पर जगह बनाने में कामयाब हुए हैं. 

यहां से जानें दसवीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम

वे छात्र जिन्होंने इस साल की उत्तर प्रदेश बोर्ड दसवीं की परीक्षा (UP Board Class 10th Exams 2022) दी हो, वे आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट (UPMSP UP Board Class 10th Results 2022 Declared) चेक कर सकते हैं. ट्रैफिक अधिक होने के कारण हो सकता है वेबसाइट धीमी काम करें. ऐसे में परेशान न हों और बोर्ड की वेबसाइट्स – upresults.nic.in, upmsp.edu.in के अलावा इस वेबसाइट - up10.abplive.com से भी नतीजे चेक कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- 

UP Board 10th Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, इन वेबसाइट्स से करें चेक, देखें स्टेप बाय स्टेप आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget