एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2023: फरवरी के दूसरे हफ्ते से हो सकती हैं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, जल्द तय होंगे सेंटर

UP Board Exam: परीक्षा में नकल को रोकने के लिए यूपी बोर्ड इस बार परीक्षाओं में बारकोड सिस्टम लागू करने जा रहा है. यह पहली बार है जब कॉपियों के हर पेज पर बारकोड की व्यवस्था लागू होगी.

UP Board Exams: लंबे समय से  यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी में लगे छात्रों के लिए बेहद जरूरी खबर है. सूत्रों के मुताबिक, फरवरी के दूसरे हफ्ते से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं. जानकारी के मुताबिक 25 जनवरी के करीब हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल की परीक्षाएं शुरू होंगी. वहीं 5 मार्च तक यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं संपन्न हो सकती हैं. 

इस बार खुलकर होली मना सकेंगे छात्र
यानी अगर परीक्षाएं 5 मार्च तक खत्म हो जाती हैं तो छात्र होली का त्योहार खुलकर मना सकेंगे. बता दें कि इस बार होली 8 मार्च को है. वहीं बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी 7 या 8 जनवरी को हो सकता है.

इस बार नकल का कोई मौका नहीं, कॉपियों में होगा बारकोड
वहीं नकल की उम्मीद लगाए बैठे छात्रों के लिए एक बेहद बुरी खबर है. इस बार वे परीक्षा में नकल नहीं कर पाएंगे. जी हां परीक्षा में नकल को रोकने के लिए यूपी बोर्ड इस बार परीक्षाओं में बारकोड सिस्टम लागू करने जा रहा है. पहली बार कॉपियों के हर पेज पर बारकोड की व्यवस्था लागू होगी.  प्रदेश की परीक्षाओं में इस्तेमाल होने वाली साढ़े तीन करोड़ कॉपियों में पहली बार बारकोड लगाया जाएगा. नकल से बचने के लिये यूपी बोर्ड ने यह कदम उठाया है. वहीं परीक्षा के बाद कॉरियों की रैंडम चेकिंग भी की जाएगी.

इस बार 58 लाख छात्र देंगे बोर्ड की परीक्षा
यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की क्लास की परीक्षा देने के लिए इस साल 58 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया है. जिनमें से 31,16,458 विद्यार्थियों ने क्लास 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए 27,50,871 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया है. वहीं, बोर्ड की तरफ से कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा के लिए मॉडल पेपर भी जारी किए हैं. जिन्हें छात्र-छात्राएं आधिकारिक साइट upmsp.edu पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Joshimath Sinking: जोशीमठ में भू-धसाव पर CM धामी ने की हाई लेवल बैठक, कल करेंगे प्रभावित इलाके का दौरा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, करंट से 3 भाइयों की मौत; 9 झुलसे
गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, करंट से 3 भाइयों की मौत; 9 झुलसे
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget