एक्सप्लोरर

'बीजेपी सदस्यता अभियान' में कई MP-MLA नहीं जोड़ पाए 500 सदस्य, पोल खुलने के डर से बैठक से खिसके

BJP Membership Campaign in UP: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने दूसरे चरण के लिए आज से सदस्यता अभियान शुरू कर दिया. पहले चरण में बीजेपी ने पूरे प्रदेश एक करोड़ 70 सदस्य बनाए थे.

UP News Today: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 2 से 25 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया. हालांकि बीजेपी के सांसदों और विधायकों के जरिये सदस्यता अभियान में दिलचस्पी नहीं लेने की वजह से प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी खासा नाराज दिखे. इसके बाद उन्होंने दूसरे चरण में सभी सांसदों और विधायकों को सदस्यता के लिए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने की हिदायत दी.

बीजेपी की दूसरे चरण का सदस्यता अभियान आज यानी मंगलवार (1 अक्टूबर) से शुरू हो रहा है. इससे पहले कल सोमवार को लखनऊ के विश्वेशवैरया सभागार में समीक्षा बैठक हुई. इस बैठक के दौरान बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने रिपोर्ट कार्ड पेश किया.  

500 सदस्य भी नहीं जोड़ पाए कई विधायक
इस बैठक के दौरान बताया गया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सख्त आदेश के बावजूद बीजेपी जनप्रतिनिधियों सदस्यता अभियान में रुची नहीं ली. रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए धर्मपाल सिंह ने बताया कि पार्टी के सदस्यता अभियान में प्रदेश के 15 विधायक 500 सदस्य तक नहीं जोड़ पाए.

धर्मपाल सिंह ने बताया कि इसके अलावा प्रदेश के 35 विधायक ऐसे हैं, जिन्होंने सदस्यता अभियान तहत 5 हजार सदस्यों को जोड़ने में नाकाम रहे. इसी कड़ी में दो सांसद 5 सौ सदस्यों का आंकड़ा और पांच सदस्य एक हजार से भी कम सदस्य बनाए हैं. उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने दो करोड़ लोगों सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया था, इसके उलट अभी तक सिर्फ 1 करोड़ 70 लाख लोगों को ही पार्टी से जोड़ा गया है.

दूसरे चरण में लक्ष्य पूरा करने की हिदायत
सांसदों और विधायकों के सदस्यता अभियान में दिलचस्पी न लेने से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी थोड़ा नाराज दिखे. उन्होंने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान में कई सांसद और विधायक दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं. भूपेंद्र चौधरी ने सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में सांसदों, विधायकों और जिलाध्यक्षों को निर्धारित लक्ष्य पूरा करने की हिदायत दी.

इस मौके पर उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि किस सांसद या विधायक ने कितने सदस्य बनाए हैं, उनके नाम के साथ इस बात का जिक्र करना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि हालांकि, ये सबको पता है कि उन्होंने कितने सदस्य बनाए हैं, इसलिए सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में यह लक्ष्य जरूर पूरा कर लें. 

सक्रिय सदस्य बनने के लिए आंकड़ा घटा
भूपेंद्र चौधरी ने सक्रिय सदस्य बनाने की संख्या को आधा कर दिया है. उन्होंने कहा कि पहले सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 सामान्य सदस्य बनाना जरूरी था, लेकिन अब सिर्फ 50 सामान्य सदस्य बनाने वालों को भी सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सदस्यता अभियान में दलित, पिछड़े और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है.उन्होंने कहा कि ऐसा करने से इस वर्ग को संगठन में प्रतिनिधित्व मिलेगा.

सदस्यता अभियान में गोरखपुर रहा फिसड्डी
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र से सबसे अधिक सदस्य बनाए गए. इस मामले में अवध दूसरे, ब्रज तीसरे, कानपुर- बुंदेलखंड तीसरे स्थान पर रहे. इसी क्रम में काशी पांचवे स्थान पर और गोरखपुर सबसे निचले पायदान पर रहा है. 

'पोल खुलने के डर खिसके विधायक'
इस बैठक के दौरान सदस्यता अभियान में फिसड्डी रहे विधायक अपनी पोल खुलने के डर पानी पीने के बहाने निकल गए. इस मौके पर बैठक कई मंत्री और विधायक शामिल ही नहीं हुए. जिन बीजेपी जिला अध्यक्षों ने सबसे अधिक सदस्य बनाए उन्होंने प्रजेंटेशन भी दिया.

ये भी पढ़ें: Kanpur News: नौकर 58 किलो चांदी लेकर फरार, मालिक को नहीं लगी भनक, फिर पुलिस ने यूं किया चोरी का पर्दाफाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
मसूरी में ड्रग विभाग की छापेमारी से हड़कंप, कई मेडिकल स्टोर्स में मिलीं खामियां
मसूरी में ड्रग विभाग की छापेमारी से हड़कंप, कई मेडिकल स्टोर्स में मिलीं खामियां

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget