एक्सप्लोरर

बांदा की बेटी को दुबई में फांसी सजा, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल, सरकार से लगाई गुहार

Banda News: बांदा की रहने वाली शहजादी की दोस्ती फेसबुक पर उजैर से हुई थी. उसके झांसे में आकर वह दुबई चली गई. अब उसको हत्या के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई है. परिजनों ने सरकार से गुहार लगाई है.

Banda Today News: उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली एक बेटी को दुबई में फांसी होने वाली है. लड़की का नाम शहजादी है. वह दुबई की जेल में कैद है और उसको 20 सितंबर के बाद कभी भी दुबई में फांसी दे दी जाएगी. इस खबर को सुनते ही लड़की के माता-पिता ने पीएम मोदी और सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है. शहजादी के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. 

शहजादी के माता-पिता का कहना है कि उनकी दिव्यांग बेटी को फंसाया जा रहा है. इसको लेकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उनकी बेटी को सही सलामत हिंदुस्तान लाया जाए. दरअसल, लड़की के पिता ने बताया कि उनकी की बेटी की दोस्ती उजैर नाम के एक शख्स से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हुई. उजैर आगरा का रहने वाला है. उजैर ने कहा कि मेरी बुआ और फूफा अबु धाबी में रहते हैं, तुम वहां चली जाओ, तो मेरी बच्ची चली गई. 

शहजादी के ऊपर उजैर के रिश्तेदारों ने लगाया हत्या का आरोप 

लड़की के पिता ने बताया कि दुबई में एक दिन उजैर के बुआ-फूफा का चार माह का लड़का बीमार पड़ गया, जिसके बाद उसको इंजेक्शन लगाया गया. इसके बाद बच्चे की मांग ऑफिस चली गई और इधर बच्चे की तबीयत और खराब हो गई और उसकी मौत हो गई. बच्ची की मौत का आरोप उन लोगों ने मेरी बच्ची शहजादी पर लगा दिया. शहजादी के पिता ने बताया कि बच्चे को उसके परिजन बिना पोस्टमार्टम के दफना दिए. इसके बाद मेरी बेटी से मारपीट कर हस्ताक्षर करवाए गए कि तुमने (शहजादी) ही बच्चे को जान से मारा है. 

पीड़िता के माता-पिता ने लगाई न्याय की गुहार

पीड़िता के पिता ने कहा कि मैं पीएम मोदी और सीएम योगी से गुहार लगाना चाहता हूं कि दुबई में बात करके इस मामले की जांच करवाई जाए ताकि सच सबके सामने आ सके. पिता ने बताया कि मेरी बच्ची ने फोन पर रो-रोकर इस मामले की जानकारी दी. तब से लड़की के पिता का बुरा हाल है. वह न तो सही से खा रहे हैं और न ही सही से सो पा रहे हैं. वह हमेशा अपनी बच्ची को लेकर चिंता में रह रहे हैं क्योंकि उनकी बच्ची को 20 सितंबर के बाद कभी भी फांसी दी जा सकती है. 

इंजेक्शन देने से हुई चार साल के बच्चे की मौत 

उजैर के बुआ-फूफा के चार माह के बेटे की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई, जिसका इल्जाम शहजादी पर लगा दिया गया और उसको गिरफ्तार भी करवा दिया गया. इस मामले में दुबई की कोर्ट ने सुनवाई करते हुए चार महीने पहले ही शहजादी को बच्चे की हत्या के जुर्म में मौत की सजा सुना दी है, जिसके बाद शहजादी के माता पिता ने बांदा सीजेएम कोर्ट में उजैर और उसके बुआ और फूफा, जो दुबई में रहते हैं, उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया है. 

खाना बनाते समय जल गया था चेहरा 

शहजादी की जब उम्र 8 साल थी तब खाना बनाते वक्त उसका चेहरा जल गया. इसी झुलसे चेहरे के साथ वह बड़ी हुई. फेसबुक पर बने दोस्त उजैर ने उसे सलाह दिया कि दुबई में इसका इलाज है. तुम दुबई जाकर इलाज करवाओगी तो तुम्हारा चेहरा ठीक हो जाएगा. शहजादी उजैर के इस झांसे में आ गई और दुबई जाने के लिए राजी हो गई. फिलहाल वह दुबई की जेल में बंद है.

ये भी पढ़ें: Kanpur News: सपा के साथ दोस्ती में सकती है दरार, सीसामऊ सीट पर कांग्रेस करेगी दावेदारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
Noida News: जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा पुलिस का सख्त पहरा; वाहनों की जांच शुरू
जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा पुलिस का सख्त पहरा; वाहनों की जांच शुरू

वीडियोज

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget