एक्सप्लोरर

बहराइच-श्रावस्ती में डकैती के नोटिस चस्पा, बदमाशों की धमकी से लोगों में दहशत, पुलिस महकमे में हड़कंप

Bahraich News: यूपी के बहराइच में बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बिजली के खंभों पर चोरी करने के नोटिस लगा दिए हैं जिससे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है.

भारत-नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दो गांवों में बिजली के खंभों पर नोटिस चस्पा कर डकैती की धमकी दी गई है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है. वहीं पुलिस ने बताया कि धमकी मिलने के बाद स्थानीय लोग अब बारी-बारी से टॉर्च व लाठियां लेकर रात में चौकीदारी कर रहे हैं जबकि पुलिस ने भी सुरक्षा कड़ी कर दी है.

रूपईडीहा थानाक्षेत्र में सोरहिया गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को गांव के बाहर एक खंभे पर चस्पा हाथ से लिखा नोटिस देखा. नोटिस का विषय था, ‘दूसरा नंबर सोरहिया’ और दूसरी पंक्ति में लिखा था कि सोरहिया गांव में 19 सितंबर को 10 घर लूटे जाएंगे.पुलिस ने बताया कि इससे पहले 15 सितंबर को सीमावर्ती महानंदपुरवा गांव के बाहर बिजली के खंभे पर भी ऐसा ही नोटिस चस्पा मिला था.

नोटिस में लूटपाट की धमकी

पुलिस के मुताबिक, उस नोटिस में महानंदपुरवा गांव में 16 सितंबर को गांव में लूटपाट करने की धमकी दी गयी थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने रात में चौकीदारी शुरू कर दी थी. रूपईडीहा थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत ने शुक्रवार को बताया, 'बीते एक महीने से चोरी की अफवाहें फैलाई जा रही हैं हालांकि एक भी चोरी की वारदात नहीं हुई है. ये किसी शरारती तत्व की करतूत है.

उन्होंने बताया, 'सीमावर्ती गांवों में डकैती और लूट के नोटिसों के साथ ‘एक्सरे’ वाले ड्रोन की फर्जी अफवाहें भी फैलाई जा रही हैं. झूठी अफवाह हैं कि नेपाल से ‘हाई फ्रीक्वेंसी’ वाले एक्सरे ड्रोन आए हैं, जो रात में घरों के भीतर तिजोरी व तिजोरी में रखे सामान को देख सकते हैं और बाद में लूट की घटना को अंजाम दे सकते हैं.' थाना प्रभारी ने बताया, 'हमने सीमावर्ती गावों की ग्राम सुरक्षा समितियों से बात कर उन्हें सक्रिय रहने की सलाह दी है. सभी ने गांवों में रात्रि गश्त बढ़ाई है.

पुलिस के प्रतिदिन आठ गश्ती दल सतर्कता के साथ गश्त कर रहे हैं. अधिकारियों द्वारा गश्त का निरीक्षण भी किया जा रहा है.'उन्होंने बताया, 'जिस किसी ने पर्चा चस्पा करने की शरारत की है उसे और ड्रोन की झूठी अफवाह फैलाने वालों को मुखबिर, खुफिया तंत्र तथा सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ने की कोशिश की जा रही है. ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा गया है.'

श्रावस्ती से भी सामने आया नोटिस का मामला

बता दें यूपी के श्रावस्ती में 5 गांव को लूटने के लिए पर्चा चस्पा किया गया है. नोटिस में अज्ञात के द्वारा खुला चैलेंज देते हुए लिखा गया कि 'डालूंगा डाका बचा सकते हो तो बचा लो'. बता दें इन दिनों गांव-गांव मे चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है वहीं ड्रोन की अफवाहें भी तेजी से सामने आ रही हैं.

चोर और डाकुओं के आतंक से इलाके के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है वहीं ग्रामीण रातोंरात जागकर पहरा दे रहे है. वहीं मकान पर पर्चा चस्पा करने पर गांव की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस द्वारा भी फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का एहसास दिलाया जा रहा है. बता दें ये मामला मल्हीपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget