एक्सप्लोरर

'मदरसों' के बाद अब 'मकतब' भी ATS की रडार पर, सहारनपुर के 118 मकतब की इनकम पर है नजर

Madarsa Maktab in UP: उत्तर प्रदेश के मदरसों के बाद अब मकतब भी एटीएस की जांच के दायरे में आ गए हैं. इससे पहले प्रदेश प्रदेश सरकार ने मदरसों में कथित अवैध फंडिंग की जांच के लिए शासन को पत्र भेजा था.

UP News Today: उत्तर प्रदेश में मदरसों के साथ कई मस्जिद और मकतब इस समय आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) के रडार पर है. एटीएस ने बिना मान्यता वाले मदरसों के बाद 118 'मकतब' के आय के स्रोतों की जांच में जुट गई है. इस संबंध में एटीएस को खुफिया इनपुट मिले थे, जिसके बाद केंद्रीय एजेंसी यह कार्रवाई शुरू की है. 

दरअसल, मदरसों के अलावा कई मस्जिदों और निचली क्लास वाले स्कूलों में दीनी तालीम (धार्मिक शिक्षा) दी जाती है. निचली क्लास वाले इन्हीं स्कूलों को 'मकतब' कहा जाता है. ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि एटीएस को इन शैक्षणिक केंद्रों को लेकर इनपुट प्राप्त हुआ है. जिसके बाद एटीएस ने सभी मकतबों की जांच का फैसला किया है. 

इसके बाद मदरसों के साथ अब सहारनपुर के 118 'मकतब' भी एटीएस की रडार पर आ गए हैं. एटीएस की टीमों ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से संपर्क करके जिले भर के मकतबों की लिस्ट इकट्ठी की है. एटीएस अब बारी-बारी से सभी 'मकतब' के आय के स्रोतों की पड़ताल कर रही है. इनमें कई मकतबों की जांच पूरी भी हो चुकी है, जिनकी रिपोर्ट हाल ही में शासन को भेजी गई है.

यूपी सरकार ने भेजा था पत्र
बता दें, इससे पहले प्रदेश सरकार ने सभी गैर मान्यता प्राप्त मदरसे में अवैध फंडिंग की जांच के लिए शासन को पत्र लिखा था. जिसके बाद अब एटीएस उत्तर प्रदेश के सभी गैर मान्यता प्राप्त मदरसों में आठ बिंदुओं पर जांच करेगी और इस रिपोर्ट को हेड क्वार्टर भेजेगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन इस पर आगे की कार्रवाई करेगा.

इसी कड़ी में गोंडा के मदरसा और मकतब की जांच एटीएस कर रही है. गोंडा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि यूपी एटीएस हेडक्वार्टर से प्रदेश के सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को पत्र भेजा है. जिसमें गैर मान्यता प्राप्त मदरसों में अवैध फंडिंग की जांच के लिए अल्पसंख्यक कर्मचारियों को एटीएस का सहयोग करने को कहा गया है.

20 की मान्यता रद्द करने की सिफारिश
गोंडा अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र के मुताबिक, जिले में 461 मान्यता प्राप्त मदरसे संचालित किए जाते हैं. इसके अलावा 19 गैर मान्यता प्राप्त और 286 मकतब संचालित हो रहे हैं. गोंडा के 20 मदरसों की मान्यता रद्द करने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है. उन्होंने कहा कि जांच के जरिये जो भी सहयोग मांगा जाएगा वह हम करेंगे.

मदरसा और मकतब की जांच के लिए एटीएस ने 8 बिंदु तैयार किए हैं, जिस पर गहनता से जांच की जा रही है. जिसमें संबंधित मदरसा या मकतब कब से संचालित किए जा रहे हैं, इन्होंने मान्यता क्यों नहीं ली? और सबसे अहम कि इन केंद्रों को संचालित करने के लिए धन कहां से मिल रहा है? इन बिंदु पर एटीएस जोरशोर से जांच करने में जुटी है.

ये भी पढ़ें: आगरा पहुंचे पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य, ताजमहल को बताया 'शिव का प्राचीन मंदिर'

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget