एक्सप्लोरर

आगरा पहुंचे पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य, ताजमहल को बताया 'शिव का प्राचीन मंदिर'

Paramhans Maharaj Taj Mahal Visit: परमहंस महाराज कल विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार करने पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने ताजमहल को लेकर कई दावे किए और देश को कानूनी रुप से हिंदू राष्ट्र बनाने की बात की.

UP News: अयोध्या के छावनी पीठाधीश्वर परमहंस महाराज शनिवार (27 अक्टूबर) को आगरा में ताजमहल भ्रमण पर पहुंचे. इससे पहले भी परमहंस महाराज ताजमहल भ्रमण के लिए आगरा आए थे, पर ताजमहल का भ्रमण नहीं कर पाए.

पिछली बार परमहंस महाराज को धर्मदंड के साथ ताजमहल में प्रवेश नहीं दिया गया था और उन्हें रोक दिया गया था, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था. कल फिर ताजमहल भ्रमण के लिए परमहंस महाराज ताजनगरी पहुंचे. ताजमहल की शिल्पग्राम पार्किंग में पहुंचते ही परमहंस महाराज ने ताजमहल को 'तेजोमहालय' कहकर पुकारा.

डायना बेंच पर बैठ खिंचाई फोटो
परमहंस महाराज ने दावा किया कि "यह भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है और आज हम तेजोमहालय के दर्शन करने आए हैं." पिछली बार परमहंस महाराज को ताजमहल के गेट पर ही रोक दिया गया था और उन्हें एंट्री नहीं मिली था. इस मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. 

हालांकि कल पीठाधीश्वर परमहंस महाराज आगरा पहुंचे और ताजमहल का भ्रमण भी किया. ताजमहल की सबसे प्रसिद्ध डायना बेंच पर बैठकर फोटो भी खिंचवाई. इसके बाद ताजमहल के मुख्य स्मारक का दीदार किया. इस दौरान पीठाधीश्वर परमहंस महाराज काफी खुश और उत्साहित नजर आ रहे थे. 

इस मौके पर परमहंस महाराज ने कहा, "तेजोमहालय के दर्शन कर अच्छा लग रहा है, आज ईश्वरीय अनुभव हुआ है. तेजोमहालय के दर्शन कर अच्छा लग रहा है." उन्होंने दावा किया कि "यह प्राचीन शिव मंदिर है और इसका नाम तेजोमहालय है. पूर्व में आक्रमणकारियों ने हमारे इतिहास के साथ छेड़छाड़ की थी." 

ताजमहल को लेकर किया ये दावा
ताजमहल भ्रमण के दौरान परमहंस महाराज गुनगुनाते हुए नजर आए. ताजमहल के दीदार के बाद पीठाधीश्वर परमहंस महाराज ने कहा, "यह ताजमहल नहीं बल्कि तेजोमहालय है और भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है. आज हम भगवान शिव के मंदिर तेजोमहालय के दर्शन करने आए हैं." 

परमहंस महाराज ने कहा, "पूर्व में जब हम आए थे तो हमें रोक दिया गया था, हमारे धर्मदंड को अंदर जाने से मना कर दिया गया था." उन्होंने आगे कहा, "इस घटना के बाद एएसआई के चीफ ने हमसे माफी मांगी और ताजमहल आने का न्योता भी दिया. जिसके बाद आज हम तेजोमहालय के दर्शन करने के लिए आए हैं और आज ईश्वरी अनुभव हुआ है."  

परमहंस महाराज ने कहा, "अब देश संवैधानिक रूप से हिंदू राष्ट्र बनेगा, पहले अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि को कुछ लोग बाबरी मस्जिद कहते थे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि यह श्रीराम जन्मभूमि है और यहां मंदिर बनेगा." उन्होंने आगे कहा, "श्रीराम जन्मभूमि की तरह ही आज लोग इसे ताजमहल कह रहे हैं पर इसका नाम तेजोमहालय है."

ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी विवाद में सर्वे की मांग खारिज होने पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
यूपी चुनाव 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
रूफटॉप सोलर में UP का कमाल, महाराष्ट्र को पीछे छोड़ 'सूर्य घर योजना' में हासिल किया दूसरा स्थान
रूफटॉप सोलर में UP का कमाल, महाराष्ट्र को पीछे छोड़ 'सूर्य घर योजना' में हासिल किया दूसरा स्थान
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'

Embed widget