एक्सप्लोरर

UP ATS Raid: यूपी के कई जिलों में PFI से जुड़ी छापेमारी, ATS और STF की टीमों ने 70 लोगों को किया डिटेन

ATS Raid against PFI: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एटीएस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की. एटीएस ने आधिकारिक बयान में कहा है कि विभिन्न जनपदों में 211 संदिग्ध लोगों को चिह्नित किया गया था.

ATS Raid in UP: पीएफआई कनेक्शन को लेकर उत्तर प्रदेश में एटीएस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की. अलग अलग जनपदों से अब तक 70 लोग पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए. पीएफआई पर एक्शन को लेकर एटीएस ने आधिकारिक बयान में कहा है कि विभिन्न जनपदों में 211 संदिग्ध लोगों को चिह्नित किया गया था. रिहाई मंच के अध्यक्ष मो. शुएब को राजधानी लखनऊ में अमीनाबाद स्थित घर से उठाया गया. यूपी एटीएस ने पीएफआई से जुड़े परवेज अहमद और रईस अहमद को भी गिरफ्तार किया है.

एटीएस का पीएफआई पर शिकंजा

परवेज और रईस अहमद 50-50 हजार के इनामी थे. दोनों पर वाराणसी के लोहता थाना में मुकदमा दर्ज था. पकड़े गए लोगों से एटीएस की टीमें पूछताछ कर रही हैं. एटीएस की टीम ने ताबड़तोड़ कई शहरों में छापेमारी की. शामली, गाजियाबाद, लखनऊ, वाराणसी, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, कानपुर, देवरिया, बहराइच, सीतापुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बुलंदशहर, सहारनपुर, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर में शनिवार की सुबह से लेकर देर रात एटीएस की कार्रवाई जारी रही.

कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

इस दौरान शामली से 11, गाजियाबाद से 10, लखनऊ से 9, वाराणसी से 8, बिजनौर से 5, मेरठ से 4, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी से 3-3, कानपुर, देवरिया और बहराइच से 2-2, सीतापुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बुलंदशहर, सहारनपुर, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर से 1-1 पीएफआई के संदिग्ध पकड़े गए. रिहाई मंच के अध्यक्ष शुएब को उठाए जाने पर परिवार ने प्रतिक्रिया दी है. पत्नी का कहना है कि आज सुबह कुछ लोग घर आए थे. इस दौरान उन्होंने शुएब से अमीनाबाद थाने चलने को कहा. उसके बाद से ही शुएब के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है. शुएब की पत्नी का कहना है की पीएफआई से संबंधित कोई भी जानकारी हमारे पास नहीं है और ना ही पीएफआई को हम जानते हैं. पति को उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में हमको कोई जानकारी नहीं दी जा रही है. शुएब के सिलसिले में परिजन चिंतित हैं.

Sitapur Murder: सीतापुर में ऑनर किलिंग, भतीजी ने दूसरी जाति के प्रेमी से की शादी तो चाचा ने उतारा मौत के घाट
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget