एक्सप्लोरर

Sitapur Murder: सीतापुर में ऑनर किलिंग, भतीजी ने दूसरी जाति के प्रेमी से की शादी तो चाचा ने उतारा मौत के घाट

Sitapur Honor killing: सीतापुर में प्रेमी के साथ भागकर शादी करनेवाली भतीजी की चाचा ने हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद चाचा ने आला कत्ल के साथ थाने पहुंचकर अपराध स्वीकार कर लिया.

Sitapur Murder Case: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शनिवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. भतीजी की हत्या कर चाचा आला कत्ल के साथ पिसावां थाने जा पहुंचा. घटना को सुनकर पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए. पुलिस के अनुसार मामला झूठी शान की खातिर हत्या का है. भतीजी माता पिता के साथ गाजियाबाद में रहती थी. सात माह पहले गाजियाबाद से भागकर शादी कर ली थी. पति गैर जाति का और तीन बच्चों का पिता था. 7 दिन पहले वापस गांव आकर अपनी ससुराल में रहने लगी.

प्रेम-प्रसंग की शादी से चाचा ने खोया आपा

गांव में खबर होने पर लोगों के बीच तरह-तरह की बातें होने लगी. चाचा को भतीजी की गैर जाति में शादी नागवार गुजरी. उसने ससुराल में रह रही भतीजी को दिनदहाड़े घर से खींचकर बीच सड़क पर धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया. मृतका की सास ने बताया कि बहू के चाचा घर से खींच ले गए और फिर मारा डाला. सनसनीखेज वारदात पिसावां इलाके के बाजनगर में हुई. पुतान सिंह की 20 वर्षीय बेटी संतरा सिंह ने भागकर रूपचंद्र मौर्य से शादी कर ली थी. रूपचंद्र मौर्य पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता भी है.

ससुराल से खींचकर की भतीजी की हत्या 

संतरा सिंह के माता पिता गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करते हैं. शादी के बाद भतीजी गांव ससुराल आकर रहने लगी थी. चाचा को भतीजी की शादी नागवार गुजरी. उसने रूपचंद्र मौर्य के घर से भतीजी संतरा को घसीटकर बीच पर हत्या कर दी. आरोपी ने आला कत्ल गड़ासे के साथ पिसावां थाने में पहुंचकर जुर्म कुबूल कर लिया. हत्या की सूचना पाकर फारेंसिंक की टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने भी मौके का मुआयना किया. मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एनपी सिंह ने बताया कि आरोपी ने ऑनर किलिंग के बाद थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है. 

UP News: फिर चर्चा में आया कानपुर का इत्र कारोबारी पीयूष जैन, 497 करोड़ रुपये का देगा जुर्माना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget