एक्सप्लोरर

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, सभी दलों ने कहा सदन में नहीं होगा हंगामा, लेकिन तैयार है विपक्ष

सर्वदलीय बैठक के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिये सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, और बैठक में सभी दलों के नेताओं की ओर से ये आश्वासन भी मिला है कि वो सदन को ठीक ढंग से चलाने में सरकार को सहयोग करेंगे।

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हो रहा है, इस सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष जहां काननू व्यवस्था, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध गन्ना किसानों के बकाया जैसे मुद्दों पर सरकार को सदन में घेरने का काम करेगी तो वहीं सत्र के शुरू होने से पहले आज लखनऊ में  विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, समाजवादी पार्टी से नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी और दूसरी विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए।

सभी ने जताई सहमति

बैठक में सत्र के दौरान सदन को सुचारू रूप से चलाने पर सभी दलों के बीच सहमति बनी साथ ही कार्य मंत्रणा की बैठक में यह भी तय हुआ कि सदन 18 जुलाई से शुरू होकर अगले शुक्रवार यानी 26 जुलाई तक चलेगा, और 23 जुलाई को सदन में सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। सर्वदलीय बैठक के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिये सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, और बैठक में सभी दलों के नेताओं की ओर से ये आश्वासन भी मिला है कि वो सदन को ठीक ढंग से चलाने में सरकार को सहयोग करेंगे। वहीं उनसे जब ये पूछा गया कि साल में 90 दिन सदन चलाने का जो नियम है वो तो पूरा नही हो पा रहा है इस पर उनका कहना था कि जब से वो अध्यक्ष बने हैं तबसे सदन में क्वालिटी बहस हुई है और उनकी कोशिश है कि सदन को ज्यादा दिन चलाया जाए जिससे सार्थक मुद्दों पर सदन में चर्चा हो सके।

फेल हुई है सरकार

वहीं, विपक्षी दलों ने भी सदन में सरकार को घेरने की अपनी तैयारी पूरी कर ली है। बीएसपी का साफ तौर पर कहना है कि कानून व्यवस्था के मुद्दे पर ये सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है, महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं, लगातार हत्याऐं हो रही हैं, और सदन में बीएसपी इन्ही मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने का काम करेगी। वही 23 जुलाई को सदन में पेश होने अनुपूरक बजट को लेकर भी बसपा ने योगी सरकार पर निशाना साधा है, बसपा के सीनियर नेता और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर का कहना है कि सरकार अभी अपने मूल बजट का पैसा ही पूरी तरह से खर्च नही कर पाई और अब अपने अनाप शनाप ख़र्चों को पूरा करने के लिये ये अनुपूरक बजट ला रही है, वहीं सत्र की छोटी अवधि को लेकर भी उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए।

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, सभी दलों ने कहा सदन में नहीं होगा हंगामा, लेकिन तैयार है विपक्ष

सोनभद्र हिंसा बनेगी मुद्दा

18 जुलाई को सत्र के पहले दिन आगरा से बीजेपी के विधायक रहे जगन प्रसाद गर्ग के निधन पर शोक प्रस्ताव आएगा और उसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी।  लेकिन जाहिर है कि मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के पास सरकार को घेरने के लिए तमाम मुद्दे मौजूद हैं और सोनभद्र की घटना ने विपक्ष को सरकार पर निशाना साधने का एक बड़ा मौका दे दिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget