एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अगर आप जानना चाहते हैं यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखें, एक क्लिक में पढ़ें पूरी जानकारी

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा के पिछले 4 विधानसभा चुनाव की तारीखों को देखने के बाद हम यह कह सकते हैं कि चुनाव आयोग फरवरी के पहले हफ्ते से लेकर मई के पहले हफ्ते के बीच कभी भी करवा सकता है.

उत्तर प्रदेश में आजकल विधानसभा चुनाव का जोर है. नेता धुंआधार चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. राजनीतिक दल वादे पर वादे किए जा रहे हैं. चुनाव आयोग ने अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है. आइए पिछले 4 विधानसभा चुनाव की तारीखों के आधार पर जानते हैं कि कब से कब तक कराया जा सकता है मतदान.

उत्तर प्रदेश में कब कब कराए गए पिछले 4 चुनाव

सबसे पहले बात 2002 में कराए गए 14वीं विधानसभा के चुनाव की. चुनाव आयोग ने 26 दिसंबर 2001 को विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान किया था. उत्तर प्रदेश की 13वीं विधानसभा का कार्यकाल 27 मार्च 2002 तक था. 14वीं विधानसभा के चुनाव तीन चरणों में 14 फरवरी, 18 फरवरी और 21 फरवरी को कराए गए थे. मतगणना 24 फरवरी को कराई गई थी.

अब बात करते हैं 2007 में कराए गए 15वीं विधानसभा के चुनाव की. 14वीं विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2007 तक था. 15वीं विधानसभा के चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने 21 फरवरी 2007 को की थी. ये चुनाव 7 चरणों में कराए गए थे. मतदान 7 अप्रैल, 13 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 28 अप्रैल, 3 मई और 8 मई को कराए गए थे. मतगणना 11 मई को कराई गई थी. 

UP Election 2022: AAP सांसद संजय सिंह बोले- होली से पहले हमारी सरकार बनी तो बिजली बिल होलिका में जला देना

उत्तर प्रदेश की 15वीं विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2012 तक था. 16वीं विधानसभा के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने 24 दिसंबर 2011 को कर दिया था. इसके लिए 7 चरणों में मतदान कराया गया था. मतदान की तारीखें थीं, 4फरवरी, 8 फरवरी, 11 फरवरी, 15 फरवरी, 19 फरवरी, 23 फरवरी और 28 फरवरी. मतगणना 4 मार्च को कराई गई थी. 

17वीं विधानसभा का कार्यकाल

अब बात करते हैं 2017 में कराए गए 17वीं विधानसभा के चुनाव की. उत्तर प्रदेश की 16वीं विधानसभा का कार्यकाल 27 मई 2017 तक था. चुनाव आयोग ने 17वीं विधानसभा के चुनाव के तारीखों का ऐलान 4 दिसंबर 2017 को किया था. 17वीं विधानसभा के लिए 11 फरवरी, 15 फरवरी, 19 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 4 मार्च और 8 मार्च को मतदान कराया गया था. 

UP Election 2022: जानिए नरेंद्र मोदी की पगड़ी किस महापुरुष की पगड़ी से मेल खाती है, जिस पर बनारस को नाज है

उत्तर प्रदेश के पिछले 4 विधानसभा चुनाव की तारीखों को देखते हुए कह सकते हैं कि 18वीं विधानसभा का चुनाव आयोग फरवरी के पहले हफ्ते से मई के पहले हफ्ते के बीच करा सकता है. उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा का कार्यकाल 15 मई तक है. खबरें इस बात की भी हैं कि चुनाव आयोग देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा 5 जनवरी के बाद कर सकता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget