एक्सप्लोरर

UP Election 2022: लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को यादव-जाटव को छोड़ हर जाति का मिला था वोट

UP Election 2022: सीएसडीएस और लोकनीति के सर्वेक्षण के मुताबिक 2019 के लोसकभा चुनाव में बीजेपी को यादव, जाटव और मुसलमानों को छोड़कर हर जाति के वोट मिले थे. इस चुनाव में बीजेपी को 50.76 फीसदी वोट मिले.

उत्तर प्रदेश के चुनाव (UP Assembly Election 2022) में जाति का रोल महत्वपूर्ण होता है. खासकर देश में मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू होने के बाद से. रिपोर्ट लागू होने के बाद पिछड़े वर्ग (OBC) की राजनीति को पंख लग गए. यूपी की राजनीति करने वाली नेशनल और स्टेट लेबल की पार्टियों का जोर जातिगत समिकरण बिठाने पर होता है. इस चुनाव में बीजेपी-अपना दल (BJP-APNADAL) के गठबंधन को 50.76 फीसदी वोट मिले थे. बीजेपी ने 62 और अपना दल ने 2 सीटें जीती थीं. सपा-बसपा (SP-BSP) और आरएलडी के गठबंधन को 38.89 फीसदी वोट मिले थे. सपा ने 5 और बसपा ने 10 सीटें जीती थीं. वहीं कांग्रेस (CONGRESS) को 6.31 फीसदी वोट मिले थे और उसे 1 सीट मिली थी. 
 
जातियों में बीजेपी ने बनाई पैठ
 
आइए नजर डालते हैं कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में किस जाति ने किस पार्टी या गठबंधन को वोट किया था. थिंकटैंक सीएसडीएस और लोकनीति के एक सर्वे के मुताबिक 2019 के चुनाव में 82 फीसदी ब्राह्मणों ने बीजेपी और उसके सहयोगियों के लिए वोट किया था. ब्राह्मण वोटों का 6 फीसदी वोट कांग्रेस, 6 फीसदी सपा-बसपा गठबंधन और 6 फीसदी वोट अन्य के खाते में गया था. वहीं 89 फीसदी राजपूतों ने बीजेपी को वोट दिया था. 5 फीसदी राजपूतों ने कांग्रेस और 7 फीसदी ने सपा-बसपा गठबंधन को वोट दिया था. वैश्यों का 70 फीसदी वोट बीजेपी के खाते में गया था. उनका 13 फीसदी वोट कांग्रेस, 7 फीसदी सपा-बसपा गठबंधन और 13 फीसदी वोट अन्य के खाते में गया था.
 
 
वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश में निर्णायक माने जाने वाले जाटों का 91 फीसदी वोट बीजेपी को मिला था. कांग्रेस को 2 फीसदी, सपा-बसपा और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन को 7 फीसदी जाटों ने वोट किया था. वर्ण व्यवस्था की अन्य जातियों में से 5 फीसदी ने कांग्रेस, 84 फीसदी ने बीजेपी गठबंधन और 10 फीसदी ने सपा-बसपा गठबंधन को वोट किया था. 
 
ओबीसी वोट कहां गया?
 
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल यादव में से 60 फीसदी से सपा-बसपा गठबंधन, 23 फीसदी ने बीजेपी गठबंधन, 5 फीसदी ने कांग्रेस और 12 फीसद यादवों ने अन्य दलों को वोट किया था. ओबीसी की दूसरी बड़ी जाती कोइरी-कुर्मी जाति का 80 फीसदी वोट बीजेपी, 14 फीसदी वोट सपा-बसपा, कांग्रेस को 5 और अन्य दलों को 1 फीसदी वोट मिला था. यादव-कोइरी-कुर्मी के अलावा ओबीसी की अन्य जातियों में से 72 फीसदी ने बीजेपी, 18 फीसदी ने सपा-बसप, 5 फीसदी ने कांग्रेस और 5 फीसदी ने अन्य दलों को वोट किया था. 
 
वहीं अनुसूचित जाति की बड़ी जातियों में से एक जाटव जाति का 75 फीसदी वोट सपा-बसपा, 17 फीसदी बीजेपी, 1 फीसदी कांग्रेस और अन्य दलों को 7 फीसदी वोट मिला था. वहीं एससी की अन्य जातियों के वोटों में से बीजेपी गठबंधन को 48 फीसदी, सपा-बसपा गठबंधन को 42 फीसदी, कांग्रेस को 7 फीसदी और 3 फीसद ने अन्य दलों को वोट किया था. 
 
उत्तर प्रदेश के 73 फीसदी मुसलमानों ने सपा-बसपा गठबंधन, 14 फीसदी ने कांग्रेस, 8 फीसदी ने बीजेपी गठबंधन और 5 फीसदी ने अन्य दलों को वोट किया था. अन्य जातियों में से 50 फीसदी ने बीजेपी गठबंधन, 35 फीसदी ने सपा-बसपा, 1 फीसदी ने कांग्रेस और 14 फीसदी ने अन्य दलों को वोट किया था. (गणितिय गणना की वजह से कुछ जगह संख्या कम या अधिक भी हो सकती है.)
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget