एक्सप्लोरर

Amroha Tazia News: अमरोहा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, दो की मौत और कई लोगों की हालत गंभीर

Amroha Tazia: इस घटना के समय कुछ देर के लिए लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी और अब गांव में मौके पर हालात सामान्य हैं, घटना की जांच की जा रही है. जिलाधिकारी के अनुसार ताजिया के ऊंचाई अधिक नहीं थी.

Amroha Tazia News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में कर्बला को जा रहा ताजिया बिजली के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसमें धमाका हो गया और ताजिया धू धू कर जलने लगा. ताजिया ले जा रहे तजियेदार लोग इसकी चपेट में आ गए. इस घटना में लगभग 52 लोग घायल हो गए हैं और 2 लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है. कुछ घायलों को अमरोहा के जिला अस्पताल और कुछ गंभीर घायलों को मुरादाबाद के एक निजी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह हादसा अमरोहा के डिडौली थाना इलाके के पतेई खालसा गांव में हुआ है.

इस हादसे को लेकर अमरोहा के जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि प्राथमिक जांच में ऐसी बात की आशंका है कि ताजिये के ऊपर लगे लाउडस्पीकर और ऊपर जा रही हाईटेंशन लाइन के बीच मैग्नेटिक फील्ड क्रिएट होने की वजह से यह हादसा हुआ है. अभी यह प्रारंभिक जांच में आशंका सामने आई है. विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद ही हादसे की वजह साफ हो पाएगी. इस घटना के तुरंत बाद मौके पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को भेजा गया और आग को बुझाते हुए घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

अभी तमाम आला अधिकारी पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर मौजूद हैं. घटना के समय कुछ देर के लिए लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी और अब गांव में मौके पर हालात पूरी तरह सामान्य हैं, घटना की जांच की जा रही है. जिलाधिकारी के मुताबिक ताजिया के ऊंचाई अधिक नहीं थी. परंपरागत तरीके से गाजी का जुलूस निकाला जा रहा था. हाईटेंशन लाइन की ऊंचाई भी काफी ऊपर थी ऐसे में करंट कैसे नीचे उतरा इस जांच की जा रही है.

ग्रामीणों का भी कहना है कि ताजिए की ऊंचाई अधिक नहीं थी. ताजिया ट्रैक्टर ट्रॉली में रखकर कर्बला के लिए ले जाया जा रहा था, पास में ही एक ट्रांसफार्मर भी था लेकिन उस समय उसमें बिजली नहीं आ रही थी. बिजली का करंट हाई टेंशन लाइन से नीचे कैसे उतरा या फिर कहीं और से अर्थिंग हुई इसका भी पता नहीं चल पाया है. ताजिए में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई थी और चीख पुकार होने लगी थी. इस घटना में कुछ नाबालिक बच्चे भी घायल हुए हैं सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है. अमरोहा के जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी सत्य पाल सिंह ने दो लोगों की मौत और 52 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है.

Bareilly News: यूपी के बरेली में मणिपुर जैसी घटना! महिला को आधा दर्जन लोगों ने निर्वस्त्र कर जमकर पीटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget