एक्सप्लोरर

अमेठी के आठ रेलवे स्टेशन के बदले नाम, अखिलेश बोले- रेल हादसे रोकने के लिए भी सोचें

Amethi Railway Station Rename: अमेठी के अंतर्गत आने वाले आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए गए हैं. आठों रेलवे स्टशनों का नाम स्थानीय पौराणिक स्थलों एवं महापुरुषों के नाम पर रखे गए हैं. 

Amethi Railway Station Rename News: यूपी की सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में कई जगहों के नाम बदले. इसकी देश में चर्चा भी हुई. अब अमेठी जिले के कुछ रेलवे स्टेशन के नाम बदले गए हैं. हालांकि, ये फैसला यूपी सरकार ने नहीं बल्कि रेल मंत्रालय ने लिया है. इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज किया है.

स्मृति ईरानी ने लिखी थी चिट्ठी

अमेठी जिले के आठ प्रमुख रेलवे स्टेशनों के नाम के परिवर्तन पर रेल विभाग ने अपनी मुहर लगा दी है. इन आठों रेलवे स्टेशनों का नाम स्थानीय पौराणिक स्थलों एवं महापुरुषों के नाम पर रखे गए हैं. इन स्टेशनों के नाम परिवर्तन को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने रेल मंत्री को पत्र भेज कर अनुरोध किया था.

किन किन स्टेशन के बदले नाम?

उत्तर रेलवे की तरफ से मंगलवार (27 अगस्त) को नाम परिवर्तन को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है. अमेठी में जिन आठ स्टेशनों के नाम बदला है वो हैं, कासिमपुर हॉल्ट रेलवे स्टेशन, जिसे अब जायेस सिटी रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा.

जायस रेलवे स्टेशन का नाम गुरु गोरखनाथ धाम कर दिया गया है. वहीं बनी रेलवे स्टेशन का नाम स्वामी परमहंस कर दिया गया. निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अब महाराजा बिजली पासी कर दिया गया है. 

इनके अलावा अकबरगंज रेलवे स्टेशन का नाम मां अहोरवा भवानी धाम कर दिया गया. वारिसगंज रेलवे स्टेशन का नाम अमर शहीद भाले सुल्तान और फुरसतगंज रेलवे स्टेशन का नाम तपेश्वरनाथ धाम कर दिया गया है. 

इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, "भाजपा सरकार से आग्रह है कि रेलवे स्टेशनों के सिर्फ़ ‘नाम’ नहीं, हालात भी बदलें. … और जब नाम बदलने से फ़ुरसत मिल जाएं तो रिकार्ड कायम करते रेल-एक्सीडेंट्स के हादसों के रोकथाम के लिए भी कुछ समय निकालकर विचार करें."

नए नाम का अल्फा कोड

  1. जायेस सिटी का अल्फा कोड-  JAIC
  2. गुरु गोरखनाथ धाम का अल्फा कोड- GUGD
  3. स्वामी परमहंस का अल्फा कोड- SWPS
  4. मां कालिकन धाम का अल्फा कोड- MKDM
  5. महाराजा बिजली पासी का अल्फा कोड- MBLP
  6. मां अहोरवा भवानी धाम का अल्फा कोड- MABM
  7. अमर शहीद भाले सुल्तान का अल्फा कोड- ASBS
  8. तपेश्वरनाथ धाम का अल्फा कोड- THWM

ये भी पढ़ें: Ghazipur: दो RPF जवानों की हत्या मामले में चार शराब तस्कर गिरफ्तार, एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में अखिलेश की विशाल जनसभा, पूर्वांचल के इन वोटर्स पर सपा की नजर
वाराणसी में अखिलेश की विशाल जनसभा, पूर्वांचल के इन वोटर्स पर सपा की नजर
'जो कह दिया, मुंह से निकल गया, सो निकल गया...' मल्लिकार्जुन खरगे पर बोली सपा
'जो कह दिया, मुंह से निकल गया, सो निकल गया...' मल्लिकार्जुन खरगे पर बोली सपा
केशव प्रसाद मौर्य की तीखी टिप्पणी, मल्लिकार्जुन खरगे को बताया कांग्रेस का ‘खड़ाऊ अध्यक्ष’
केशव प्रसाद मौर्य की तीखी टिप्पणी, मल्लिकार्जुन खरगे को बताया कांग्रेस का ‘खड़ाऊ अध्यक्ष’
सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी बरी, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बोले- लेकिन देश की जनता...
सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी बरी, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बोले- लेकिन देश की जनता...

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget