एक्सप्लोरर

यूपी में नकली दवाओं पर बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ से ज्यादा की दवाएं जब्त और 68 लोग गिरफ्तार

UP News: यूपी में नकली दवाओं के गोरखधंधे के खिलाफ एफएसडीए विभाग ने छापेमारी अभियान चलाकर 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की दवाइयां जब्त की है. सीएम योगी ने नकली दवाएं बनाने वालों पर नकेल कसने को कहा.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार ने नकली दवाओं के गोरखधंधे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने पूरे प्रदेश में छापेमारी अभियान चलाकर 30 करोड़ 77 लाख रुपये की नकली दवाएं जब्त की हैं. कार्रवाई के दौरान 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 1166 दवा कारोबारियों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं. इसके अलावा, 6 दवा निर्माण कंपनियों और 5 ब्लड बैंकों के लाइसेंस भी निरस्त किए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2024-25 में पूरे प्रदेश में 1039 छापेमारी अभियान चलाए गए. इन छापों में 13,848 दवाओं के नमूने जांच के लिए लिए गए, जिनमें से 96 नमूने पूरी तरह नकली और 497 अधोमानक (गुणवत्ता में कमी) पाए गए. यह कार्रवाई प्रदेश के कई जिलों में फैली रही, लेकिन लखनऊ, आगरा और गाजियाबाद में सबसे ज्यादा नकली दवाओं का कारोबार पकड़ा गया.

एसटीएफ की छापेमारी में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद हुई
लखनऊ में एसटीएफ की मदद से ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन और अन्य नकली दवाएं बरामद की गईं. आगरा में 5 नवंबर 2024 को 1.36 करोड़ रुपये की नकली दवाएं पकड़ी गईं, जबकि गाजियाबाद में 6 फरवरी 2025 को 0.9 करोड़ की नारकोटिक्स औषधियों की खेप जब्त हुई. बरेली में नकली कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स भी बड़ी मात्रा में मिले. इसके अलावा, आयुर्वेदिक दवाओं की आड़ में बेची जा रही एलोपैथिक दवाओं के मामले में भी विभाग सतर्क है और 14 संदिग्ध नमूनों की जांच जारी है.

सरकार का कहना है कि इस पूरे अभियान का मकसद जनता को मिल रही दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है. नकली दवाएं न केवल बीमारी ठीक नहीं करतीं, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती हैं. केंद्र सरकार भी देशभर में नकली दवाओं पर नजर रख रही है. पिछले कुछ वर्षों में नकली दवा उद्योग देश में एक गंभीर समस्या बनकर उभरा है, जिससे मरीजों की जान को खतरा होता है.

नकली दवा बेचने वालों के लिए कोई जगह नहीं- सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश में नकली दवा बेचने वालों के लिए कोई जगह नहीं है. प्रदेश सरकार का यह अभियान न सिर्फ जनस्वास्थ्य की रक्षा करेगा, बल्कि ड्रग माफिया पर भी बड़ा प्रहार है. सरकार ने भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां और तेज करने का ऐलान किया है. यह कार्रवाई पूरे देश के लिए मिसाल बन गई है.

यह भी पढ़ें- सेना में सांप्रदायिक जहर घोलना चाहती है बीजेपी, मंत्री विजय शाह के बयान पर भड़के सपा नेता

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसे होगा अलायंस? आपस में भिड़े सपा MLA और इमरान मसूद, मुस्कुरा दीं इकरा हसन
ऐसे होगा अलायंस? आपस में भिड़े सपा MLA और इमरान मसूद, मुस्कुरा दीं इकरा हसन
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
'मुसलमानों को कब्जा करने की आदत', BJP नेता के बयान पर सियासत गर्म
'मुसलमानों को कब्जा करने की आदत', BJP नेता के बयान पर सियासत गर्म
आजम खान के ठिकानों पर रेड के बीच तू-तू मैं-मैं, ED अफसर और वकील भिड़े
आजम खान के ठिकानों पर रेड के बीच तू-तू मैं-मैं, ED अफसर और वकील भिड़े

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget