एक्सप्लोरर

यूपी में शिक्षक ही बना भक्षक, 20 दिन चले इलाज के बाद BHU में रेप पीड़िता ने तोड़ा दम

Sonbhadra Crime: दिसंबर 2023 में लड़की को विद्यालय के अनुदेशक शिक्षक ने खेलकूद के बहाने बुला कर उसके साथ रेप किया. छात्रा की तबियत खराब हुई तो उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

Sonbhadra Rape Case: यूपी के सोनभद्र जिले के दुद्धी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली रेप पीड़िता नाबालिग छात्रा ने मंगलवार की देर बनारस स्थित बीएचयू अस्पताल में दम तोड़ दिया. पीड़िता 20 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूलती रही अंत में वो जिंदगी की जंग हार गई. वहीं रेप के दोषी को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है. मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है. 

मामले में मृतक नाबालिक छात्रा की मां और बुआ ने बताया कि मेरी 14 वर्षीय पुत्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती थी. वह आठवीं की छात्र थी. उसी विद्यालय में अनुदेशक पद पर कार्यरत शिक्षक ने मेरी पुत्री को खेल कूद में हिस्सा लेने के लिए 30 दिसंबर को बुलाकर अपने घर ले गया. इस दौरान अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ रेप किया फिर उसे घोरावल में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ले गया.

आठ महीना पहले छात्रा से उसके ही स्कूट टीचर ने किया था रेप

मृतक छात्रा की मां ने बताया कि इस घटना के बारे में लोक लाज के डर से हमारी लड़की ने घर पर कुछ नहीं बताया. धीरे धीरे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. हम लोग कई जगह उसका इलाज कराए पर उससे कोई फायदा नहीं हुआ. इसी बीच लड़की को छत्तीसगढ़ रिश्तेदारी में भेज दिए वहां भी उसका इलाज हुआ पर स्थिति जस के तस बना रहा. इसके बाद लड़की ने अपने बुआ को इस घटना के बारे में बताया. तभी लड़की की तबीयत अचानक और बिगड़ गई और इसे वाराणसी के बीएचयू में भर्ती कराया गया, जहां करीब 20 दिन तक चले इलाज के बाद मंगलवार की शाम को मौत हो गई.

पिता ने कराया मुकदमा दर्ज 

उधर इस घटना में आरोपित अनुदेशक ने मामले को दबाने तथा मामले को रखा दफा करने के लिए 30 हजार रुपए नाबालिक छात्रा के परिजनों को दिए थे. लोक लाज के डर से परिजन शांत रहें. परंतु छात्रा की हालत बिगड़ा देख पिता ने दुद्धी कोतवाली में घटना की तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया.

अब तक पुलिस नहीं कर पाई शिक्षक को गिरफ्तार 

पुलिस के अनुसार परिजनों ने 10 जुलाई को तहरीर दी थी, जिसके बाद आरोपी विशंभर जो बलिया का निवासी है उक्त के ऊपर पॉक्सो और रेप का मुकद्दमा पंजीकृत है. मृतक छात्रा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी पर कई महीने बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे. अब तक पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार नहीं कर पाई.

मामले को लेकर क्या बोलें थाना प्रभारी?

दुद्धि थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि 8वीं की छात्रा थी. दिसंबर 2023 में लड़की को विद्यालय के अनुदेशक शिक्षक ने खेलकूद के बहाने बुला कर उसके साथ रेप किया.  लड़की की तबियत खराब हुयी कई दिनों तक इलाज कराया गया. यह बात गांव वालों को पता चली. इस बात की जानकारी कप्तान साहब को हुई तो उन्होंने हमें बताया और हमने जांच किया तो मामाला सही निकला. परिजनों को बुलाया गया. वह लोग गांव में नहीं थे. छत्तीसगढ़ में इलाज करा रहे थे. उनको बुलाया गया, उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, वहां से जिलाधिकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां 15 दिन इलाज चला डाक्टरों ने BHU रेफर कर दिया.

बलिया का निवासी है रेप आरोपी 

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. आरोपी अभी पकड़ा नहीं गया है. क्योंकि परिजनों ने केवल नाम दिया था. स्कूल के रिकॉर्ड से पता किया गया तो पता बिल्ली मारकुंडी थाना ओबरा का निकला. जब पता किया गया तो वह भी फर्जी निकला. किसी तरह से पता ढूढ़ा गया तो उसका पता बलिया जिले का निकला. पता को तस्दीक कर लिया गया है. उसके गिरफ्तारी के लिए लिए कार्रवाई की जा रही है. 

(सोनभद्र से संतोष सोनी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में वकील हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget