एक्सप्लोरर

UP News: यूपीएसआरटीसी को पहली बार 17 महिला बस ड्राइवर मिलीं, जल्द संभालेंगी ड्राइविंग की जिम्मेदारी

UPSRTC Women Drivers: चालक प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य एसपी सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है, यह 17 महिलाओं का पहला बैच है.

UPSRTC Women Drivers News: उत्तर प्रदेश में पहली बार 17 महिलाओं का एक समूह यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) में बस चालक के रूप में काम शुरू करने के लिए तैयार है. साल 2021 में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने कानपुर के विकास नगर में मॉडल ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में महिलाओं की ड्राइविंग परीक्षा और प्रशिक्षण शुरू किया था. 

जल्द ही पुरुष ड्राइवरों के साथ बस ड्राइविंग की जिम्मेदारी संभालेंगी

अब 17 महिला ड्राइवरों के पहले बैच ने इस संस्थान में अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है और जल्द ही यह पुरुष ड्राइवरों के साथ बस ड्राइविंग की जिम्मेदारी संभालेंगी. चालक प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य एसपी सिंह ने इसे लेकर बताया कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है. उन्होंने कहा कि यह 17 महिलाओं का पहला बैच है, जिन्होंने संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त किया है. यह बैच न केवल क्षेत्र में बल्कि देश में अपनी तरह का पहला है. हम जल्द ही ऐसी और महिलाओं को प्रशिक्षण देंगे. 

पहली बार महिलाएं सड़क पर भारी वाहन चलाती नजर आएंगी

प्राचार्य एसपी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के इस प्रयास से एक नया आयाम सामने आएगा, जिसमें पहली बार महिलाएं सड़क पर भारी वाहन चलाती नजर आएंगी. उन्होंने आगे कहा, 17 महिलाओं के समूह ने पहले हल्के मोटर वाहन ड्राइविंग लेवल-3 और कमर्शियल वाहन चालक लेवल-4 में कानपुर परिवहन कार्यालय में प्रशिक्षण लिया.

ऑटोमोटिव स्किल्स डेवलपमेंट काउंसिल में किया गया है प्रशक्षित

उन्होंने कहा कि आवेदकों को दिल्ली में ऑटोमोटिव स्किल्स डेवलपमेंट काउंसिल (एएसडीसी) में प्रशिक्षित किया गया है. जहां उनका परीक्षण किया गया और बाद में 17 महिला ड्राइवरों के एक समूह को शॉर्टलिस्ट किया गया. 

UP News: सदन में अखिलेश पर बरसे सीएम योगी, कहा- 'मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस, 22 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यशाला
योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस, 22 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यशाला
CM योगी ने दोगुनी कर दी किसानों के बच्चों की स्कॉलरशिप, अब 36 की जगह मिलेंगे 60 हजार
CM योगी ने दोगुनी कर दी किसानों के बच्चों की स्कॉलरशिप, अब 36 की जगह मिलेंगे 60 हजार
'दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था', CM योगी का अफसरों को निर्देश
'दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था', CM योगी का अफसरों को निर्देश
महोबा: 'साइकिल टूट गई, घर वाले डांटेंगे', डर के मारे 8वीं के छात्र ने लगा ली फांसी
महोबा: 'साइकिल टूट गई, घर वाले डांटेंगे', डर के मारे 8वीं के छात्र ने लगा ली फांसी

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget