एक्सप्लोरर

UP News: सदन में अखिलेश पर बरसे सीएम योगी, कहा- 'मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले...'

UP Monsoon Session 2023: सीएम योगी ने अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के बीच जारी खींचतान पर भी कई बार कटाक्ष किया. योगी ने शिवपाल को भविष्य का अपना रास्ता पहले से चुनने का भी सुझाव दिया.

UP Monsoon Session: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं वे किसानों, गरीबों, दलितों और पिछड़ों की समस्याओं को कभी नहीं समझेंगे. योगी ने कहा कि उनकी सरकार किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने राज्य विधानसभा में बाढ़ और सूखे पर बहस का समापन करते हुए कहा, 'जो लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, वे गरीब किसानों, दलितों या पिछड़े वर्ग की समस्याओं को नहीं समझेंगे. उन्होंने उनके लिए क्या किया, यह पूरा राज्य और देश जानता है.'

विधानसभा में नेता विपक्ष अखिलेश यादव के संबोधन के बाद योगी ने कहा, ‘‘अपने एक घंटे के भाषण में सपा अध्यक्ष ने मुख्य विषय से भटकते हुए सिर्फ गोरखपुर में जलभराव की समस्या का जिक्र किया.’’ योगी ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि 2014, 2017, 2019 और 2022 में लोगों ने जो जनादेश दिया था, वह यूं ही नहीं था.’’ मुख्यमंत्री अभी गोरखपुर से विधायक हैं और इससे पहले वह कई बार इस क्षेत्र का लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उन्होंने जोर देकर कहा, ''चिंता मत कीजिए, 2024 में भी खाता नहीं खुलेगा और डबल इंजन सरकार दोबारा बनेगी.’’ राज्य में बारिश ठीक से नहीं होने और स्थिति अच्छी नहीं होने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के आधे हिस्से में कम बारिश हुई है.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने पहले बैठकें कीं, रणनीति बनाई और जहां भी जरूरत थी, उस पर काम किया. अभी भी उत्तर प्रदेश की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम किसानों को अधिकतम सुविधा देने और इससे प्रभावित लोगों को मुआवजा देने पर काम कर रहे हैं. सिंचाई विभाग की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं और बिजली निगम भी अतिरिक्त बिजली की आपूर्ति कर रहा है. अधिकारी और मंत्रीगण इसी उद्देश्य से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं.’’

मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के बीच जारी खींचतान पर भी कई बार कटाक्ष किया. योगी ने शिवपाल को भविष्य का अपना रास्ता पहले से चुनने का भी सुझाव दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार उनके नेतृत्व में सरकार ने 2017 में महिलाओं के लिए चावल, आटा, आलू, दाल, नमक, मसाले, मिट्टी का तेल और गरिमा किट के साथ राहत किट स्थापित करने का फैसला किया, जिसे राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के प्रभावित लोगों के बीच वितरित किया जा रहा है.

अखिलेश के खिलाफ हमला तेज करते हुये योगी ने कहा कि विपक्ष के नेता गोरखपुर में जलजमाव की समस्या पर चिंता दिखा रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि कैसे उनके जिले (गोरखपुर) के साथ-साथ पूरे पूर्वी जिलों को एन्सेफेलाइटिस की समस्या का सामना करना पड़ा था. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने चार बार सरकार में आने के बावजूद इस बीमारी को समाप्त करने के लिये कुछ नहीं किया. योगी ने कहा, एन्सेफेलाइटिस से पूर्वी उत्तर प्रदेश में चालीस साल में 50 हजार बच्चों की मौत हुई. प्रदेश में समाजवादी पार्टी को चार बार सत्ता संभालने का मौका मिला था. क्या इसके कारण जो लोग मारे गए वे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नहीं थे. आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अखिलेश यादव ने नया शब्द पीडीए गढ़ा है और अक्सर कहते हैं कि पीडीए, एनडीए (राजग) का सफाया कर देगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ये बताने में गर्व होता है कि भाजपा सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में एन्सेफेलाइटिस का समूल नाश कर दिया. आज आप गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, बस्ती, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, पीलीभीत, लखीमपुर और सहारनपुर तक जाइये, यह समस्या समाप्त हो चुकी है, बस घोषणा होना बाकी है.’’ सरकारी अस्पतालों की स्थिति पर अखिलेश यादव द्वारा व्यक्त की गई चिंता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सरकारी अस्पताल में मरीज इसलिए आ रहा है कि उन्हें डॉक्टर एवं दवाएं मिल रही हैं.

हमें एक जर्जर व्यवस्था मिली

उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत की सुविधा मिल रही है, वो आपके लिए जाति हो सकती है, वोट बैंक का मुद्दा हो सकता है पर हमारे लिए परिवार का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि हमें विरासत में जर्जर व्यवस्था मिली थी, उसे सुधारने में वक्त जरूर लगेगा मगर वहां उमड़ती भीड़ ये बताती है लोगों का इस व्यवस्था में विश्वास भी बढ़ा है. उन्होंने कहा, 'हमें एक जर्जर व्यवस्था मिली थी, और इसे सुधारने में समय लगेगा, भीड़ आ रही है और यह उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है.'

लोहिया आवास में सपा के कैडर को आवास देते थे

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार पहली सरकार है जिसने अन्नदाता किसानों के हित में निर्णय किये थे. हमने अपने पहले कार्यकाल में वन्य जीव और मानव संघर्ष को आपदा की श्रेणी में लाने का काम किया है. उन्होंने कहा, ''नेता विरोधी दल से पूछना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित 55 लाख लोग क्या पीडीए का हिस्सा नहीं हैं. क्यों नहीं अब तक इन्हें आवास मिला था, क्योंकि वो दलित और गरीब थे. 2017 से अब तक 55 लाख लोगों को आवास दिलाये गये हैं.'' मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहिया आवास में आप सपा के कैडर को आवास देते थे. सपा कार्यालय ये तय करता था कि किसको आवास मिलना है.

अखिलेश यादव ने टमाटर की कीमतों में वृद्धि का मुद्दा उठाया

उन्होंने कहा, 'लेकिन अब, राज्य या केंद्र सरकारों का कोई हस्तक्षेप नहीं है.' जब प्रधानमंत्री आवास की घोषणा हुई, तब केंद्र में कांग्रेस और प्रदेश में सपा की सरकार थी, उस वक्त की सूची को हमने स्वीकार करते हुए सभी को मकान देने का कार्य किया है. इससे पहले राज्य विधानसभा में बोलते हुए, अखिलेश यादव ने टमाटर की कीमतों में वृद्धि का मुद्दा उठाया और कमजोर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं के अधिक प्रभावी कार्यान्वयन के लिए जाति जनगणना करने की जरूरत पर बल दिया.'

UP Monsoon Session: सीएम योगी का सदन में इंसेफेलाइटिस के बहाने PDA पर निशाना, अखिलेश यादव को भी दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget