एक्सप्लोरर

यूपी में 11 IPS अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा का भी ट्रांसफर

UP IPS Transfer: सरकार की ओर से जारी आदेश में आशुतोष कुमार को एडिशनल पुलिस कमिश्नर, कानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं उपेंद्र अग्रवाल को आईजी पीएसी, लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया है.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की एक अहम सूची जारी की है. इस लिस्ट में कुल 11 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं. सबसे बड़ा फेरबदल प्रयागराज में हुआ है, जहां पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा को हटाकर जोगेन्द्र कुमार को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है. तरुण गाबा को अब लखनऊ रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया है.

गौरतलब है कि प्रयागराज में कुछ समय से कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठते रहे हैं. हाल ही में कई संवेदनशील घटनाओं के बाद स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर चर्चाएं तेज थीं. ऐसे में राज्य सरकार का यह फैसला कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में देखा जा रहा है.

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

सरकार की ओर से जारी आदेश में आशुतोष कुमार को एडिशनल पुलिस कमिश्नर, कानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं उपेंद्र अग्रवाल को आईजी पीएसी, लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया है. इनके अलावा कई अन्य जिलों में भी वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिनमें प्रशासनिक और फील्ड दोनों स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं.

पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली का विस्तार और भूमिका

उत्तर प्रदेश सरकार पिछले कुछ वर्षों से कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए कई बड़े कदम उठा रही है. लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद और वाराणसी जैसे बड़े शहरों में पहले ही कमिश्नरेट प्रणाली लागू की जा चुकी है. प्रयागराज में हाल में इस प्रणाली के विस्तार के बाद उम्मीद थी कि अनुभवी अधिकारियों की तैनाती की जाएगी. जोगेन्द्र कुमार का अनुभव इसी दिशा में सरकार की मंशा को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है.

सरकार की सख्ती और संदेश

सरकार के इस कदम को प्रशासनिक व्यवस्था में चुस्ती लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले भी कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि कानून-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. ऐसे में यह तबादले न केवल नई ऊर्जा भरने की कोशिश हैं, बल्कि मैसेज भी है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में कुछ और तबादले हो सकते हैं, ताकि उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी चुस्त-दुरुस्त बनी रहे.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget