एक्सप्लोरर

UP News: शराब पीने को लेकर सगे भाईयों में हुआ विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

Unnao Murder Case: गुस्से में बड़े भाई ने ईंट से छोटे भाई के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. ईंट की चोट से छोटा भाई लहूलहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. हत्या के आरोप में पुलिस ने बड़े भाई पकड़ लिया है.

UP Murder Case: उन्नाव (Unnao) में शराब पीने का विरोध करना छोटे भाई को भारी पड़ गया. बड़े भाई ने ईंट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. छोटे भाई की हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग खड़ा हुआ. सनसनीखेज घटना फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ओसियां गांव की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है. प्रतिपाल सिंह का बड़ा बेटा करन सिंह सोमवार की सुबह नशे में धुत घर पहुंचा. घर पहुंचने के बाद छोटे भाई जसकरन उर्फ गोला सिंह से विवाद शुरू हो गया.

शराब के नशे में रिश्ते का खून

छोटे भाई के शराब पीने से मना करने पर विवाद और बढ़ गया. गुस्से में बड़े भाई ने ईंट से गोला के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. सिर में ईंट लगने से गोला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. पड़ोसियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले गोला दम तोड़ चुका था. मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया. छोटे भाई को मृत देखकर आरोपी घटनास्थल से भाग निकला. लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर राजेश पाठक ने जांच पड़ताल की. लोगों से पूछताछ के बाद शव को अस्पताल भिजवा दिया. पुलिस को हत्यारोपी भाई तक पहुंचने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी.

पुलिस की गिरफ्त में बड़ा भाई

सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया. सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि थाना फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के अंतर्गत ओसिया गांव में हत्या की सूचना मिली थी. करन सिंह ने नशे की हालत में सगे भाई को कहासुनी के बाद ईंट पत्थर से मारकर हत्या कर दी. सूचना पाकर तत्काल फतेहपुर चौरासी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है. हत्यारोपी भाई करन सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. गांव में शांति बनाए रखने के लिए व्यवस्था की गई है. 

Kushinagar News: शौचालय घोटाले में फंसे सचिवों पर VDO का एक्शन, स्पष्टीकरण के साथ कारण बताओ नोटिस हुआ जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव लड़ेगी नीतीश कुमार की पार्टी? उठाया ये बड़ा कदम
यूपी चुनाव लड़ेगी नीतीश कुमार की पार्टी? उठाया ये बड़ा कदम
बीटेक छात्र ने बनाई 'तेजस बाइक कांवड़', लोगों के बीच बनी आकर्षण का केंद्र
बीटेक छात्र ने बनाई 'तेजस बाइक कांवड़', लोगों के बीच बनी आकर्षण का केंद्र
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
अतीक अहमद के बेटे के काफिले की गाड़ियों पर FIR, टोल बैरियर तोड़ने का आरोप
अतीक अहमद के बेटे के काफिले की गाड़ियों पर FIR, टोल बैरियर तोड़ने का आरोप

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget