एक्सप्लोरर

Kushinagar News: शौचालय घोटाले में फंसे सचिवों पर VDO का एक्शन, स्पष्टीकरण के साथ कारण बताओ नोटिस हुआ जारी

Kushinagar Toilet Scam Case: शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि व्यक्तिगत शौचालय का भुगतान लाभार्थियों के खाते में करने के बजाय शासनादेश को दरकिनार किया गया.

UP News: कुशीनगर के तमकुहीराज ब्लॉक क्षेत्र में सरकारी राशि की हेराफेरी का मामला सामने आया है. बभनौली में सरकारी धनराशि की गड़बड़ी उजागर होने के बाद वीडीओ ने कड़ा एक्शन लिया है. चार सचिवों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है और पशुशेड की पत्रावलि गायब होने पर एक सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. बता दें कि बभनौली निवासी प्रदीप सिंह ने वीडीओ को शिकायती पत्र सौंपा था. उन्होंने आरोप लगाया कि लाभार्थियों को लाभ देने के बजाय 25 अप्रैल 2018 को व्यक्तिगत शौचालय की धनराशि का भुगतान सचिव पवन राव ने प्रधान पुत्र को किया.

चार सचिवों से स्पष्टीकरण की मांग

शिकायतकर्ता ने सचिव सुनील सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने बताया कि दो तारीखों में व्यक्तिगत शौचालय के लिए 80 हजार का भुगतान प्रधान पुत्र को सचिव सुनील सिंह की तरफ से किया गया. ग्राम्य विकास अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने भी व्यक्तिगत शौचालय की धनराशि का भुगतान प्रधान पुत्र के नाम से किया है. जबकि ग्राम पंचायत अधिकारी प्रमोद यादव ने भी व्यक्तिगत शौचालय की धनराशि 70 हजार का भुगतान प्रधान पुत्र को किया है.

सरकारी राशि के गबन पर एक्शन

उनके कार्यकाल में पशुशेड के नाम पर भुगतान की गई वीरेंद्र पुत्र झूलन और परमात्मा पुत्र सूचित ओझा से संबंधित दस्तावेज को गायब कर दिया गया. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि व्यक्तिगत शौचालय का भुगतान लाभार्थियों के खाते में करने के बजाय शासनादेश को दरकिनार किया गया. उन्होंने बताया कि पशुशेड की पत्रावलियों को गायब कर धन का गबन किया गया है. शिकायतकर्ता के आरोपों का संज्ञान लेते हुए वीडियो तमकुहीराज ने आरोपी सचिवों से स्पष्टीकरण मांगते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उन्होंने एक सप्ताह के अंदर जवाब देने का आदेश दिया है. वीडियो ने आरोप की जांच करने के लिए कमेटी भी बिठा दी है. जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी सचिवों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी. 

Azam Khan News: आजम खान के एनकाउंटर वाले बयान पर ओम प्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया, जानें- क्या बोले सुभासपा अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget