एक्सप्लोरर

कानपुर की बंद पड़ी कॉटन मिलों को पुनर्जीवित करने के प्रयास नाकाम रहे : सरकार

सरकार ने कानपुर में पिछले कुछ सालों में विभिन्न कारणों से बंद हुयी कॉटन मिलों को पुनर्जीवित करने के प्रयास नाकाम होने की बात स्वीकार करते हुये कहा है कि इस क्षेत्र के पुनरुद्धार के लिये सरकार नयी योजना पर काम कर रही है।

नई दिल्ली, (भाषा)। सरकार ने कानपुर में पिछले कुछ सालों में विभिन्न कारणों से बंद हुयी कॉटन मिलों को पुनर्जीवित करने के प्रयास नाकाम होने की बात स्वीकार करते हुये कहा है कि इस क्षेत्र के पुनरुद्धार के लिये सरकार नयी योजना पर काम कर रही है।

कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने नेशनल टेक्सटाइल कारपोरेशन (एनसीटी) द्वारा कानपुर की कॉटन मिलों को फिर से शुरु करने के प्रयासों की जानकारी देते हुये बताया कि मंत्रालय के मातहत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ब्रिटिश इंडिया कारपोरेशन (बीआईसी) के पुनरुद्धार के लिए पिछली सरकार द्वारा (2014 से 2019 के बीच) प्रयास किये गये लेकिन वे प्रयास विफल रहे।

उल्लेखनीय है कि बीआईसी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है जो लाल इमली और धारीवाल जैसे लोकप्रिय ब्रांड के कपड़ों का उत्पादन करती है। इसकी कानपुर सहित अन्य इलाकों में कपड़ा मिलें हैं।

इरानी ने कहा, ‘‘पिछली सरकार और मौजूदा सरकार में अत्याधुनिक तकनीक और मशीनरी की उपलब्धता की चिंता को भी दूर करने के भरसक प्रयास किये गये। इसके बाद भी पुनरुद्धार की संभावनायें नहीं होने के कारण नीति आयोग के एक पैनल ने बीआईसी के पुनरुद्धार के सतत प्रयास नाकाम रहने की वजह से इसके विनिवेश का सुझाव दिया है।’’

इरानी ने बताया कि कानपुर कॉटन उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने जब मंत्रालय के साथ बातचीत की तब ‘निटवेयर सेक्टर’ को लेकर विशेष प्रयास करने की मांग की गई। इस पर मंत्रालय ने देश भर में बुने हुये कपड़े बनाने वाले उद्योगों के लिये ‘निटवेयर स्कीम’ बनायी है। इसमें कानपुर के कॉटन उद्योग के प्रतिनिधि भी शामिल थे। मंत्रालय इस योजना को कानपुर सहित अन्य क्षेत्रों में लागू करने पर काम कर रहा है।

उन्होंने बताया कि विगत कुछ वर्षों में मुख्यत: वित्तीय समस्याओं और श्रम संबंधी मुद्दों के कारण देश में कपड़ा मिलें बंद की गयी हैं। इरानी ने बताया कि वस्त्र उद्योग के उन्नयन के लिये एकीकृत वस्त्र पार्क योजना (एसआईटीपी) सहित अन्य योजनाओं के तहत 59 वस्त्र पार्क मंजूर किये गये हैं।

इरानी ने बताया कि इनमें से 22 पार्क 780.22 करोड़ रुपये की केन्द्रीय सहायता से पूरे किये जा चुके हैं। इनमें 9038.96 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया गया है। इनमें अब तक 82,612 लोगों के लिये रोजगार के अवसर सृजित किये गये।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के प्रतापगढ़ में दिए बयान पर सपा का पलटवार, 'राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, यह बात...'
CM योगी के प्रतापगढ़ में दिए बयान पर सपा का पलटवार, 'राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, यह बात...'
UP News: उत्तर प्रदेश बनेगा देश का स्टार्टअप हब: कैबिनेट में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस
उत्तर प्रदेश बनेगा देश का स्टार्टअप हब: कैबिनेट में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस
UP News: योगी सरकार की अमृत 2.0 योजना: यूपी के इन दो जिलों की वित्तीय क्षमता होगी मजबूत, म्युनिसिपल बॉन्ड जारी
योगी सरकार की अमृत 2.0 योजना: यूपी के इन दो जिलों की वित्तीय क्षमता होगी मजबूत, म्युनिसिपल बॉन्ड जारी
Raebarelie News: उद्यान महाविद्यालय का होगा विस्तार, सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक में भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी
रायबरेली: उद्यान महाविद्यालय का होगा विस्तार, सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक में भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget