Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। लंबे समय से महंगे चल रहे सोने और चांदी के भाव में आज गिरावट देखने को मिली है। 7 जुलाई को भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के बाजारों में सोने और चांदी दोनों की कीमतें नीचे आई हैं। ऐसे में जो लोग गहने खरीदने का इंतजार कर रहे थे या फिर सोने-चांदी में निवेश करने की सोच रहे थे, उनके लिए ये मौका अच्छा हो सकता है.. लेकिन खरीदारी के लिए निकलने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें, क्योंकि अलग-अलग शहरों और बाजारों में कीमतों में थोड़ा फर्क देखने को मिल सकता है दरअसल, इंटरनेशनल मार्केट में आज सोने और चांदी दोनों पर दबाव देखने को मिला। विदेशी बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत करीब 0.74 फीसदी गिरकर 4,125 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई। वहीं चांदी में भी गिरावट आई और स्पॉट सिल्वर करीब 2 फीसदी टूटकर 60.65 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई।

























