एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar Mahapanchayat: मोदी के मंत्री बोले- किसानों को बहका रहा विपक्ष, बीजेपी के साथ खड़ा है अन्नदाता

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर विरोधी दलों के बहकावे में आकर उन्हें बहकाया जा रहा है. किसान बीजेपी के साथ ही खड़ा है.

BL Verma Attacks on Opposition: मुजफ्फरनगर में हुई किसानों की महापंचायत को लेकर मोदी सरकार में मंत्री बीएल वर्मा ने विपक्ष पर निशाना साधा है. केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि ये तथाकथित कुछ लोग हैं जो किसानों के नाम पर विरोधी पार्टियों के बहकावे में इस प्रकार का प्रोपागेंडा कर रहे हैं, लेकिन इससे किसान गुमराह नहीं होगा. बता दें कि बीएल वर्मा आज राजधानी लखनऊ पहुंचे थे. जहां वो सहकारिता सम्मेलन में शामिल हुए. 

इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग किसानों को भ्रमित करना चाहते हैं. यह पहले भी इस प्रकार के काम करते रहे हैं, लेकिन जब भी चुनाव आता है किसान मोदी जी के साथ ही खड़ा नजर आता है. आने वाला 2022 का चुनाव हो, या फिर 2024 का चुनाव. किसान बीजेपी के साथ ही खड़ा रहेगा. आगे भी किसान बीजेपी सरकार के साथ ही खड़ा नजर आएगा. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि देश में 92 फीसदी जो सीमांत किसान है वह सामान्य किसान है. उन्हें अपनी खेती से मतलब है, वो दिल्ली की सड़कों पर नहीं बैठते हैं. 

राकेश टिकैत पर निशाना
वहीं रैली के मंच से राकेश टिकैत के अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने पर उन्होंने तंज कसा. वर्मा ने कहा कि ये देश का दुर्भाग्य है कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल ऐसे मंचों से किया जाता है, लेकिन देश की जनता बहकावे में नहीं आएगी.

बसपा पर भी साधा निशाना
इसके अलावा उन्होंने बसपा के प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठि के समापन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग ब्राह्मण समाज बहुत ही सम्मानित है. यह समाज किसी की संगोष्ठी से भ्रमित होने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध सम्मेलन बीजेपी के कार्यक्रमों का हिस्सा है और ब्राह्मण समाज प्रबुद्ध वर्ग हमेशा से बीजेपी के साथ था आज भी है और आगे भी रहेगा.

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand Election: बीजेपी पर बरसे हरीश रावत, बोले- नौकरी के लिए दर-दर भटक रहा है प्रदेश का युवा

CM योगी बोले- तीन तलाक की कुप्रथा से इंसाफ पाने वाली महिलाओं को अपने साथ जोड़े महिला मोर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहादत का सम्मान, STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र
शहादत का सम्मान, STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र
IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता
IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता
2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
शिमला: खरगे के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाला शांति मार्च
शिमला: खरगे के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाला शांति मार्च

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget