एक्सप्लोरर

CM योगी बोले- तीन तलाक की कुप्रथा से इंसाफ पाने वाली महिलाओं को अपने साथ जोड़े महिला मोर्चा

UP Elections: योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तीन तलाक की कुप्रथा को समाप्त कर महिलाओं को इंसाफ दिलाने का काम किया है.

UP CM Yogi Adityanath on Triple Talaq: उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Elections) के लिए बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को लक्ष्‍य सौंपते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार को कहा कि 'तीन तलाक (Triple Talaq) की कुप्रथा के कारण सैकड़ों सालों से मुस्लिम भारतीय नारी पीड़ित थी. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इस कुप्रथा को समाप्त कर महिलाओं को इंसाफ दिलाने का काम किया है. हमारा दायित्व बनता है कि उन सभी बहनों को अपने (महिला मोर्चा) साथ जोड़ें.'

राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, ''प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं को पिछलग्गू बनने के बजाए नेतृत्व करने वाली बनाया. मोदी के आने के बाद पहली बार सुप्रीम कोर्ट में तीन महिला न्यायाधीश हुई हैं. भारत के इतिहास की सबसे अधिक महिला राज्यपाल प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में हुई हैं. आज भारत का वित्त मंत्रालय एक महिला के हाथ में हैं.'' उन्होंने कहा, ''आधी आबादी का प्रतिनिधित्व कैसे किया जाए, बीजेपी महिला मोर्चा को इसका आदर्श बनना चाहिए. यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है.''

बीजेपी मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा, पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री इंदु बाला गोस्वामी व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने भी संबोधित किया. चार सत्रों में सम्पन्न हुई प्रदेश कार्यसमिति बैठक में महिला मोर्चा की आगामी कार्य योजना को पटल पर रखा गया और राजनीतिक प्रस्ताव के साथ ही महिला मोर्चा के कार्यक्रम व क्रियान्वयन का एजेंडा तय हुआ.

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण- स्वतंत्र देव सिंह

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की विजय में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी. महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने कहा, ''महिला शक्ति महाशक्ति है. बीजेपी की नीतियों में महिला सशक्तिकरण हमेशा से बड़ा मुद्दा रहा है.'' उन्होंने कहा कि बीजेपी वंशवाद, परिवारवाद के आधार पर चलने वाली पार्टी नहीं है, यह वह पार्टी है जो लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करती है. उन्होंने कहा, ''महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा बीजेपी के लिए हमेशा से प्राथमिकता में रहा है, इसीलिए सालों से कुप्रथा का शिकार अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म किया.''

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में 36 सीटों पर पार्टी की महिला कार्यकर्ता जिला पंचायत अध्यक्ष बनी हैं.

यह भी पढ़ें:

UP: सपा विधायक इरफान सोलंकी की मांग, विधानसभा में नमाज के लिए मिले अलग कमरा

Ghaziabad Accident: मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक की टक्कर, दंपति समेत 5 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: उत्तराखंड में कल मंत्रिमंडल विस्तार, सुबह 10 बजे राजभवन में होगा शपथग्रहण समारोह
उत्तराखंड में कल मंत्रिमंडल विस्तार, सुबह 10 बजे राजभवन में होगा शपथग्रहण समारोह
बस्ती में सक्रिय हुआ 'सिलेंडर चोर गैंग', दिनदहाड़े घर के बाहर से उड़ा ले गए भरा सिलेंडर
बस्ती में सक्रिय हुआ 'सिलेंडर चोर गैंग', दिनदहाड़े घर के बाहर से उड़ा ले गए भरा सिलेंडर
वाराणसी: गंगा में इफ्तारी पर यूपी में सियासत तेज, योगी के मंत्री ने सुना दी खरी-खरी
वाराणसी: गंगा में इफ्तारी पर यूपी में सियासत तेज, योगी के मंत्री ने सुना दी खरी-खरी
Saharanpur News: 'इंदिरा गांधी ने निक्सन को कैसे जवाब दिया था...', धुरंधर 2 पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद का बयान
'इंदिरा गांधी ने निक्सन को कैसे जवाब दिया था...', धुरंधर 2 पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद का बयान

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह हस्तक्षेप...
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह...
UP News: यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget