एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election: बीजेपी पर बरसे हरीश रावत, बोले- नौकरी के लिए दर-दर भटक रहा है प्रदेश का युवा

Harish Rawat News: उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि संविधान को बचाने के लिए उत्तराखंड और केंद्र में कांग्रेस को ही लाना होगा.

Congress Parivartan Yatra in Rudrapur: उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस जोर-शोर से जुटी हुई है. इसी को लेकर कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का रुद्रपुर में समापन हुआ. तीन दिन तक चली इस यात्रा का रुद्रपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत (Harish Rawat) ने बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला. हरीश रावत ने कहा कि अगर 2022 में कांग्रेस सत्ता में काबिज होगी तो साल 2014 से 2017 तक चलाई गई तमाम योजनाओ को दोबारा से शुरू किया जाएगा. हरीश रावत ने इस दौरान केंद्र सरकार पर भी जमकर हमले किए.

बता दें कि खटीमा से शुरू हुई परिवर्तन यात्रा नानकमत्ता, सितारगंज, किच्छा, लालकुंआ, हल्द्वानी, कालाढूंगी, रामनगर, जसपुर काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर होते हुए 6 सितंबर की शाम रुद्रपुर पहुंची. इस दौरान हरीश रावत ने अपनी सरकार में लिए गए फैसलों को गिनाए. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने उनके सारे फैसलों को पलट दिया.

हरीश रावत ने कहा, "कांग्रेस द्वारा मलिन बस्तियों के लिए एक्ट बनाकर मालिकाना हक देने का काम किया था, लेकिन बीजेपी ने पिछले साढ़े चार साल में 10 मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक नहीं दिया है." उन्होंने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था डोल रही है. रक्षा सुरक्षा खतरे में है. नए अनुसंधान खतरे में हैं. 

हरीश रावत ने कहा कि अब देश और प्रदेश की जनता को ही फैसला करना है. वर्ष 2022 एक मौका है. उन्होंने कहा कि संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना होगा. उन्होंने कहा कि 2022 में उत्तराखंड और 2024 में देश मे कांग्रेस की सरकार आते ही फिर से उत्तराखंड को केंद्र का सबसे अधिक फायदा मिलेगा. 

"नौकरी के लिए भटक रहे युवा"
हरीश रावत ने आगे कहा कि आज प्रदेश के युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं. प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही रिक्त पदों को भरा जाएगा. साथ ही तीन साल बेरोजगार रहे युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही कांग्रेस 2014 से 2017 तक के सभी योजनाओ को फिर से प्रारंभ करेगी.

ये भी पढ़ें:

अखिलेश यादव का आरोप- यूपी में डेंगू, वायरल बुखार से हाहाकार, 'आल इज वेल' का झूठा दावा कर रहे हैं सीएम योगी

CM योगी बोले- तीन तलाक की कुप्रथा से इंसाफ पाने वाली महिलाओं को अपने साथ जोड़े महिला मोर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात
कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात
'भटके और बिके हुए लोग...', छात्र आंदोलनों पर CM योगी का सख्‍त संदेश
'भटके और बिके हुए लोग...', छात्र आंदोलनों पर CM योगी का सख्‍त संदेश
कैराना में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, CCTV से हो रही है निगरानी
कैराना में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, CCTV से हो रही है निगरानी
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget