एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जेठ पर जानलेवा हमला, दबंगों ने घात लगाकर किया वार

ChitraKoot Today News: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जेठ अरुण कुमार सिंह धान की रोपाई करवाने के लिए मजदूरों को लेने जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे दबंगों ने उन पर हमला कर दिया.

ChitraKoot Crime News: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जेठ और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और अपना दल एस के कार्यकारणी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल के बड़े भाई अरुण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पर आज (30 जुलाई) को जानलेवा हमला हुआ है. दबंगों ने लोहे की धारदार रॉड से हुआ हमला किया है.

अरुण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के हाथ, पेट और पीठ पर गंभीर चोटें आई है. घटना के बाद उनको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने प्रयागराज रेफर कर दिया. आशीष पटेल के बड़े भाई अरुण कुमार पर ये हमला धान की रोपाई के लिए मजदूरों को बुलाने के दौरान हुआ. 

पुरानी रंजिश में किया हमला 

प्रधान चुनाव की पुरानी रंजिश के चलते हमले की आशंका जताई जा रही है. आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है.  पूरा मामला रैपुरा थाना अंतर्गत लोखरी हनुमानगंज गांव की घटना है. केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जेठ इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. 

रॉड से की जमकर पिटाई 

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जेठ अरुण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह खेत में धान की रोपाई के लिए आज मजदूरों को लेने गए थे. इस दौरान उनके दुश्मन रास्ते में घात लगाए बैठे थे और जैसे की दबंगों की नजर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जेठ अरुण कुमार सिंह पर पड़ी उन पर जानलेवा हमला कर दिया और लोहे की रॉड से जमकर पिटाई की. 

खुन्नस में दबंगों ने किया हमला 

अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वह प्रधान पति होने के नाते समाज की सेवा करते रहते हैं. पूर्व में वह दबंगों ने कोल समाज के एक  शख्स की हत्या कर दी थी. जिसके बाद अरुण कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार की मदद की थी. इसी को लेकर दबंगों ने उन पर जानलेवा हमला किया है. 

अरुण कुमार सिंह पर हमला होने के बाद वह खुद थाने में तहरीर दी है. तहरीर देने के बाद एसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. हमलावरों को जल्द पुलिस पकड़ लेगी, इसके लिए एक स्पेशल टीम गठित कर दी गई है. जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. 

ये भी पढ़ें: Prayagraj News: 38 करोड़ की लागत बनेगा हनुमान मंदिर कॉरिडोर, श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई बेहतर सुविधाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर चीन और पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई चालाकी तो खोज-खोज पनडुब्बियों को तहस-नहस कर देगा 'रोमियो', जानें कितना खतरनाक?
अगर चीन-PAK ने समंदर में दिखाई चालाकी तो पनडुब्बियों को तहस-नहस कर देगा 'रोमियो', कितना खतरनाक?
'मैं दिल्ली के लोगों से माफी मांगता हूं', प्रदूषण का जिक्र कर बोले पर्यावरण मंत्री सिरसा
'मैं दिल्ली के लोगों से माफी मांगता हूं', प्रदूषण का जिक्र कर बोले पर्यावरण मंत्री सिरसा
बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान IPL ऑक्शन में मालामाल, 9.20 करोड़ रुपये में बिके; टिम सीफर्ट को भी मिला खरीदार
बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान IPL ऑक्शन में मालामाल, 9.20 करोड़ रुपये में बिके; टिम सीफर्ट को भी मिला खरीदार
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Bihar Politics: मुस्लिम लड़की चेहरे से हिजाब हटाने पर घिरे Nitish Kumar | JDU | NDA | ABP News
New Mgnrega Bill: 'राम जी' Vs गांधी...बिल पर पक्ष-विपक्ष क्यों आमने-सामने? | VB-G RAM G | BJP
हटेगा 'बापू' का नाम..संसद में शुरू हुआ नया संग्राम?
IPO Alert: KSH International IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
India में Crypto Invest: छोटे शहरों और युवा पीढ़ी का बढ़ता रुझान| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अगर चीन और पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई चालाकी तो खोज-खोज पनडुब्बियों को तहस-नहस कर देगा 'रोमियो', जानें कितना खतरनाक?
अगर चीन-PAK ने समंदर में दिखाई चालाकी तो पनडुब्बियों को तहस-नहस कर देगा 'रोमियो', कितना खतरनाक?
'मैं दिल्ली के लोगों से माफी मांगता हूं', प्रदूषण का जिक्र कर बोले पर्यावरण मंत्री सिरसा
'मैं दिल्ली के लोगों से माफी मांगता हूं', प्रदूषण का जिक्र कर बोले पर्यावरण मंत्री सिरसा
बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान IPL ऑक्शन में मालामाल, 9.20 करोड़ रुपये में बिके; टिम सीफर्ट को भी मिला खरीदार
बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान IPL ऑक्शन में मालामाल, 9.20 करोड़ रुपये में बिके; टिम सीफर्ट को भी मिला खरीदार
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Aashram Season 4 कंफर्म, बॉबी देओल की सुपरहिट सीरीज की शूटिंग डिटेल्स भी आई सामने
'आश्रम S4' कंफर्म, बॉबी देओल की सुपरहिट सीरीज की शूटिंग डिटेल्स भी आई सामने
Cancer Risk In Women: इमिशन वाले ईंधन बन रहे महिलाओं में कैंसर का कारण, चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने
इमिशन वाले ईंधन बन रहे महिलाओं में कैंसर का कारण, चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने
Land Rover Village: भारत का वो गांव जहां टैक्सी में चलती है Land Rover, कहां से आई यहां इतनी अमीरी?
भारत का वो गांव जहां टैक्सी में चलती है Land Rover, कहां से आई यहां इतनी अमीरी?
Video: ट्रेन के टॉयलेट को बनाया OYO, दरवाजा लगाकर रंगरलियां मनाते कैमरे में कैद हुआ कपल- वीडियो वायरल
ट्रेन के टॉयलेट को बनाया OYO, दरवाजा लगाकर रंगरलियां मनाते कैमरे में कैद हुआ कपल
Embed widget