एक्सप्लोरर

Prayagraj News: 38 करोड़ की लागत बनेगा हनुमान मंदिर कॉरिडोर, श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई बेहतर सुविधाएं

UP News: प्रयागराज में 2025 में होने वाले महाकुंभ की तैयारी में अभी से प्रशासन कर रहा है. वहीं 38 करोड़ की लागत से कॉरिडोर का निर्माण भी किया जा रहा है. पूरा कॉरिडोर 11,589 वर्ग मीटर में तैयार होगा.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में पांच महीने बाद आयोजित होने वाले महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए केंद्र और यूपी सरकार तमाम प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. इसी कड़ी में संगम तट स्थित बड़े हनुमान मंदिर परिसर में आज से कॉरिडोर का निर्माण शुरू कर दिया गया है. हनुमान मंदिर का यह कॉरिडोर वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के मंदिर में बनाए गए कॉरिडोर की तर्ज पर बनाया जा रहा है.

इसका भूमि पूजन और शिलान्यास आज मंदिर परिसर में पूरे विधि विधान के साथ किया गया. इस मौके पर हनुमान मंदिर के महंत बलबीर गिरि और तमाम दूसरे संत महात्माओं के साथ ही मेला प्राधिकरण के कई अफसर भी मौजूद थे. कॉरिडोर बनने के बाद बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन- पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत हो जाएगी. प्रयागराज के हनुमान मंदिर कॉरिडोर को सीएम योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट भी माना जाता है.
 
38 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा कॉरिडोर
बड़े हनुमान मंदिर के कॉरिडोर का निर्माण दो चरण में पूरा किया जाएगा. पहले चरण का काम आज से शुरू हो गया है और यह महाकुंभ मेले से पहले पूरा हो जाएगा. पहले चरण में बाहरी हिस्से का निर्माण किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में महाकुंभ के बाद गर्भ गृह का निर्माण कराया जाएगा. पूरा कॉरिडोर 11589 वर्ग मीटर में तैयार किया जाएगा. इसमें मुख्य मंदिर 535 वर्ग मीटर में होगा. कॉरिडोर का निर्माण 38 करोड़ रुपए की लागत से कराया जाएगा.

 क्यूआर के जरिए होगी एंट्री
कॉरिडोर में प्रवेश व निकास के दो बड़े द्वारा बनाए जाएंगे. इसके साथ ही दस छोटे रास्ते भी होंगे. कॉरिडोर की दीवारों पर बजरंगबली से जुड़ी हुई आकृतियों को उकेरा जाएगा. प्रसाद तैयार करने के लिए आधुनिक किचन का निर्माण होगा. श्रद्धालुओं के बैठकर पूजा अर्चना करने के लिए अलग स्थान बनाया जाएगा. मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को क्लॉक रूम, आर ओ  वॉटर और शौचालय की सुविधा भी मिलेगी. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग पॉइंट गार्ड रूम का निर्माण कराया जाएगा. सुरक्षा तीन स्तर की होगी. श्रद्धालु क्यूआर कोड के जरिए भी एंट्री पा सकेंगे.

बजरंग बली की लेटी हुई प्रतिमा यहां
 प्रयागराज में संगम किनारे स्थित बड़े हनुमान मंदिर का काफी महत्व है. यह दुनिया का इकलौता ऐसा बड़ा मंदिर है, जहां बजरंग बली लेटी हुई अवस्था में भक्तों को दर्शन देते हैं. श्रद्धालु यहां बजरंग बली की लेटी हुई प्रतिमा का दर्शन कर उसकी पूजा अर्चना करते हैं. इस मंदिर को प्रयागराज का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण मंदिर भी माना जाता है. यहां लेटी हुई अवस्था में विराजमान बजरंगबली को प्रयागराज का कोतवाल भी कहा जाता है. यहां रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन - पूजन के लिए आते हैं. माघ मेले और कुंभ में तो यहां श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ उमड़ती है कि तिल रखने तक की जगह नहीं बचती. 

ये भी पढ़ें: UP politics: यूपी में इस बीजेपी नेता को सीएम बनता देखना चाहते हैं संजय निषाद, कर दिया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग
राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग
'राजनीतिक हिंसा का विषैला...', महुआ मोइत्रा पर फेंके अंडे तो अखिलेश यादव ने सुनाई खरी-खरी
'राजनीतिक हिंसा का विषैला...', महुआ मोइत्रा पर फेंके अंडे तो अखिलेश यादव ने सुनाई खरी-खरी
:Saharanpur News: सहारनपुर में 'स्कूल चलो अभियान' के दूसरे चरण की शुरूआत, सीएम की अपील- बच्चों को स्कूल भेजें
सहारनपुर में 'स्कूल चलो अभियान' के दूसरे चरण की शुरूआत, सीएम की अपील- बच्चों को स्कूल भेजें
SHAHRANPUR NEWS: पांच सर्वश्रेष्ठ स्कूलों के प्रंसिपलों को सीएम का सम्मान, किताब-कॉपी पाकर बच्चों के खिले चेहरे
सहारनपुर: पांच सर्वश्रेष्ठ स्कूलों के प्रंसिपलों को सीएम का सम्मान, किताब-कॉपी पाकर बच्चों के खिले चेहरे

वीडियोज

दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
Embed widget