Babri Masjid: 6 दिसंबर...बाबरी मस्जिद को लेकर नया बवंडर! | TMC | Indigo Flight | Indigo Crisis
धर्म ऐसा मुद्दा है...जो सियासत के बहुत ज्यादा काम आता है...हुमायूं कबीर ने मुस्लिम समाज के एक बड़े वर्ग की नब्ज को पकड़ा... और वो काम कर दिया... जिसमें विवाद तो है...लेकिन वोट भी हैं...टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने आखिरकार पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नई बाबरी मस्जिद का शिलान्यास कर ही दिया... इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद रहे... इंडिगो ने हवाई जहाज से चलने वाले मुसाफिरों का तमाशा बना दिया है...लोग आज भी बेहाल और परेशान रहे...किसी की फ्लाइट रद्द हुई..तो किसी को पता ही नहीं था कि फ्लाइट कब जाएगी...कोई तीन दिन से एयरपोर्ट पर पड़ा दिखा...तो किसी की तबीयत इंतजार में खराब हो गई...किसी की शादी छूटी जा रही है...




























