एक्सप्लोरर

ऊधमसिंह नगर: पुलिसकर्मी की शर्मनाक करतूत, रात के वक्त क्वारंटाइन सेंटर में महिला के साथ की गलत हरकत

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक पुलिसकर्मी ने क्वारंटाइन सेंटर में नव विवाहिता के साथ छेड़छाड़ की. विरोध करने पर पुलिसकर्मी ने महिला के कपड़े फाड़ दिए.

ऊधमसिंह नगर, एबीपी गंगा। एक तरफ कोरोना वायरस के खतरे में जान की परवाह किए बगैर अपनी ड्यूटी को पुलिसकर्मी बखूबी अंजाम दे रहे हैं. ऐसे में पुलिस के कार्य को जनता के द्वारा सराहा भी जा रहा है. कई स्थानों पर पुलिसकर्मियों को पुष्प मालाएं पहनाकर उनका स्वागत भी किया जा रहा है लेकिन, वहीं कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं जो अपनी अश्लील हरकतों से पुलिस की शान में बट्टा लगा रहे हैं. ऐसा ही एक शर्मनाक मामला उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले से सामने आया है.

नव विवाहिता के साथ छेड़छाड़ ऊधमसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में बने क्वारंटाइन सेंटर में एक नव विवाहिता के साथ पुलिसकर्मी द्वारा छेड़छाड़ करने का शर्मनाक मामला सामने आया है. छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद जिले में पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है. मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है.

पकड़ लिया हाथ किच्छा कोतवाली के पुलभट्टा क्षेत्र में सूरजमल इंस्टीटूट में क्वारंटाइन सेंटर स्थित है. यहां पर प्रवासियों को क्वारंटाइन किया जा रहा है, इसी के चलते दिल्ली से किच्छा लौटे एक नव दम्पत्ति को भी इसी सेंटर में क्वारंटाइन किया गया था. नव दम्पत्ति का आरोप है कि रविवार रात को क्वारंटाइन सेंटर में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में नव दम्पत्ति के पास पहुंचा और नव विवाहिता को नीचे की मंजिल में बने कमरे में हाथ पकड़ कर ले जाने लगा.

कार्रवाई की मांग नव दम्पत्ति के विरोध करने पर पुलिसकर्मी ने कहा कि महिलाओं के लिए नीचे रहने की व्यवस्था है. इसे नीचे मेरे साथ चलना होगा. विरोध करने पर पुलिसकर्मी ने नव दम्पत्ति के साथ मारपीट की. नव विवाहिता के कपड़े फाड़ने का प्रयास किया. पुलिसकर्मी की इस हरकत से घबरा कर नव विवाहिता ने भागकर अपने आप को कमरे में बंद कर लिया. सोमवार सुबह नव दम्पत्ति के परिजनों को घटना का पता लगा, जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कर्रवाई की मांग की है.

होगी उचित कार्रवाई पुलिसकर्मी की शर्मनाक करतूत सामने आने के बाद अब पुलिस प्रशासन उचित कार्रवाई करने की बात कर रहा है. सीओ सुजीत की मानें तो आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. वही, पीड़िता का मेडिकल भी कराया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget