एक्सप्लोरर

उधम सिंह नगर में अवैध कॉलोनाइजर पर बड़े एक्शन की तैयारी, चिन्हित की जा रहीं अवैध कॉलोनियां

Uttarakhand News: उधम सिंह नगर में अवैध कॉलोनाइजर पर बड़े एक्शन की तैयारी है. जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों की लिस्ट बनाने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए हैं.

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में पिछले कुछ सालों में अवैध कॉलोनियों का मकड़जाल तेजी से फैल रहा हैं. तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों के कारण जनपद में कृषि भूमि के क्षेत्र में तेजी से गिरावट हो रही है. जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों पर अंकुश लगाने के लिए अवैध कॉलोनियों का चिह्निकरण शुरू कर दिया है, प्रशासन ने जनपद में 790 अवैध कॉलोनियों को चिन्हित किया है. प्रशासन द्वारा ऐसी कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

अवैध कॉलोनियों की शिकायत पर जिला प्रशासन ने जनपद के सभी एसडीएम को अपने अपने क्षेत्र में विकसित हो रही, अवैध कॉलोनियों की सूची जिला प्रशासन एवं उपनिबंधक को उपलब्ध करने के निर्देश दिये थे. एसडीएम की जांच में रुद्रपुर में कृषि भूमि पर 66, किच्छा में 125, काशीपुर में 175, बाजपुर में 115, सितारगंज में 99, जसपुर में 88, गदरपुर में कृषि भूमि पर 109 और अकृषि भूमि 13 अवैध कॉलोनी चिंहित की गई है. 

अवैध रूप से कॉलोनी काटने वालों को आलम ये हैं कि कई जगह पर कॉलोनाइजर में कॉलोनी काटकर निर्माण शुरू कर दिया है और प्लांटिंग भी शुरू कर दी है. कई जगह पर कॉलोनियों में बसावट भी शुरू हो गई है लेकिन प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगीं हैं. इसमें सबसे बड़ा नुकसान आम आदमी का हैं जिसने इन अवैध कॉलोनियों में प्लाट की खरीदारी कर ली है. अब उन्हें डर लग रहा है कि प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ भी कार्रवाई ना हो जाएं.

किच्छा बना कॉलोनाइजर की पहली पसंद
जिला मुख्यालय से लगभग 14 किमी दूर स्थित किच्छा में एम्स, डिग्री कॉलेज, हाईटेक बस स्टैंड, स्मार्ट औद्योगिक सिटी जैसी तमाम प्रमुख परियोजनाओं का कार्य तेजी चल रहा हैं. जिसके कारण यहां विकास की बहुत संभावना है इसलिए कॉलोनाइजर की पहली पसंद किच्छा बन चुका है. इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में अवैध कॉलोनियों का निर्माण हो रहा है जो प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है. वहीं जिला प्रशासन के निर्देश पर किच्छा में 125 अवैध कॉलोनियों को चिंहित किया गया हैं.

एडीएम ने एसडीएम को अवैध कॉलोनी के संबंध में दिए निर्देश
विकास प्राधिकरण के सचिव एवं उधम सिंह नगर जिले के एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि जनपद के सभी एसडीएम को सूचित किया गया है कि वो अपने-अपने क्षेत्र में स्थित अवैध कॉलोनी की खसरा संख्या के साथ सूची उपनिबंधक को उपलब्ध कराएं.

उपनिबंधको को कहा गया है कि एसडीएम द्वारा प्राप्त सूची तत्काल रजिस्ट्री करने पर रोक लगा दें. उन्होंने बताया कि रेरा के सम्बन्ध में कॉलोनाइजर की तरफ से झूठा शपथ पत्र दिया जा रहा हैं, रेरा के संबंध में शपथ पत्र के आधार पर रजिस्ट्री करने पर रोक लगाने को कहा है. अगर कॉलोनाइजर इन कॉलोनियों की बिक्री करना चाहते हैं तो उन्हें कॉलोनी के मानकों को पूरा कर पास करना होगा. नहीं तो कॉलोनी की बिक्री पर रोक रहेंगी.

ये भी पढ़ें: गोमांस तस्करी के शक में युवकों की पिटाई पर एक्शन, अलीगढ़ पुलिस ने अज्ञात लोगों पर दर्ज किया केस

Input By : वेद प्रकाश
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget