एक्सप्लोरर

गोमांस तस्करी के शक में युवकों की पिटाई पर एक्शन, अलीगढ़ पुलिस ने अज्ञात लोगों पर दर्ज किया केस

UP News:अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज में चार लोगों को पीटे जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी संख्या में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. मवेशी ले जाने के शक में आरोपियों ने पिटाई की थी.

Aligarh Mob Lynching: उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ जिले के हरदुआगंज थाना पुलिस ने भीड़ द्वारा चार लोगों को पीटे जाने के संबंध में बड़ी संख्या में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. रविवार को पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार मवेशियों के मांस को ले जाने के संदेह में शनिवार को भीड़ द्वारा चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या का प्रयास किया गया और उनके वाहन में आग लगा दी.

दक्षिणपंथी बजरंग दल के स्थानीय नेताओं ने दावा किया था कि इसी वाहन को ग्रामीणों ने एक पखवाड़े पहले ‘‘अवैध मांस’’ की ढुलाई करते हुए रोका था, लेकिन पुलिस ने मांस की पहचान भैंस के मांस के रूप में करते हुए उसे छोड़ दिया था.

पुलिस के मुताबिक आक्रोशित भीड़ ने वाहन को जबरन रुकवाया और उसमें सवार चार लोगों की पिटाई की. पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर चारों लोगों को भीड़ से बचाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने रविवार को घटना के वीडियो से ली गई तस्वीरें (स्क्रीनशॉट) जारी किए और स्थानीय लोगों से हमलावरों की पहचान करने में मदद करने का आग्रह किया.

मारपीट की घटना में ये लोग हुए घायल
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सर्जना सिंह ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि हमलावरों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. घायल हुए चार लोगों की पहचान अकील (35), नदीम (32), अकील (43) और अरबाज (38) के रूप में की गई है जिनका जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार किया जा रहा है.

अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, भर्ती कराए गए पीड़ितों में से दो के सिर में अंदरुनी चोटें हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे विपक्षी दलों के कई नेताओं ने शनिवार की घटना की निंदा की है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पूरी घटना की निष्पक्ष जांच तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

घायल के परिवार ने दर्ज कराया केस
इस बीच, हरदुआगंज थाने में एक घायल के परिवार के सदस्य ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. प्राथमिकी में मुख्य रूप से दक्षिणपंथी संगठनों से जुड़े बारह लोगों के अलावा 25 अज्ञातों का जिक्र किया गया है. पुलिस ने शनिवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत चार घायलों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था.

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमृत जैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि हरदुआगंज थाने के पनेट्टी गांव के पास शनिवार को वाहन से जब्त मांस के नमूने को मथुरा स्थित राज्य प्रयोगशाला में भेजा गया है ताकि पता चल सके कि यह प्रतिबंधित पशु का मांस है या नहीं.

ये भी पढ़ें: दूल्हे ने आराम के लिए मांगी चारपाई, नाराज ससुर ने शादी के बाद रोकी दी दुल्हन की विदाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget