नैनीताल के गांव में दो युवकों की मिट्टी के नीचे दबकर मौत
आज शाम दोनों युवक मिट्टी के टीले से मिट्टी निकाल रहे थे, तभी अचानक मिट्टी भरभराकर इन लोगों पर गिर गई. लेबर का काम करने वाले दोनों युवकों की दबकर मौत हो गई.

नैनीताल: उत्तराखंड में नैनीताल जिले के भांकर गांव में मिट्टी का टीला ढहने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है. नैनीताल जिले में भीमताल ब्लाक के दूरस्थ भांकर गांव में आज शाम दो युवकों की मिट्टी के टीले के नीचे दबने से मौत हो गई. पांडे गांव के रहने वाले दोनों युवक मिट्टी खुदान और ढलान की मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण किया करते थे.
आज शाम दोनों युवक मिट्टी के टीले से मिट्टी निकाल रहे थे, तभी अचानक मिट्टी भरभराकर इन लोगों पर गिर गई. लेबर का काम करने वाले दोनों युवकों की दबकर मौत हो गई जिनके नाम कमल और जीवन बताए जा रहे हैं.
ग्रामीणों ने इस दर्दनाक घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद भीमताल पुलिस टीम जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है.
यह भी पढ़ें-
स्मार्ट यूनिफार्म देगी किडनैपरों को मात,काशी की बेटी ने बनाई स्मार्ट ट्रैकर यूनिफार्म
एनकाउंटर का डर, तीन टॉप टेन अपराधी थाने पहुंचे और पुलिस के सामने किया सरेंडर
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

























