एक्सप्लोरर

UP: दो महिलाओं ने एक ही शख्स के पति होने का किया दावा, पुलिस का चकराया दिमाग, जानें पूरा मामला

UP News: हापुड़ में दो महिलाओं ने दावा किया है कि अरूण कुमार उनके पति हैं. दोनों महिलाओं ने पुलिस के समक्ष अलग-अलग राज्य के डेथ सर्टिफिकेट पेश किए. पुलिस तफ्तीश कर रही है.

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से एक चौंकने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी पूरी तरह से उलझा दिया है. यहां एक पति को लेकर दो अलग-अलग पत्नियों ने दावा किया है कि वह उनके पति थे और उनका डेथ सर्टीफिकेट भी दोनों पत्नियों के पास अलग-अलग राज्य के है.

एक पत्नी के पास उत्तराखंड राज्य का मृत्यु प्रमाण पत्र है, तो दूसरी के पास जनपद हापुड़ की नगर पालिका का प्रमाण पत्र है. अब पुलिस भी इस शिकायत को सुनने के बाद पत्नियों के बीच स्वर्गवासी हो चुके पति को लेकर उलझी हुई गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है.

दरअसल, उत्तराखंड के जनपद चमोली में जोशीमठ क्षेत्र की रहने वाली महिला चंद्रकला वर्मा शुक्रवार को एसपी कार्यालय पर पहुंची. यहां उसने हापुड़ एएसपी विनीत भटनागर को बताया कि उनके पति अरुण कुमार जनपद बुलंदशहर के स्याना के रहने वाले थे और उत्तराखंड राज्य के गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी के पद पर कार्यरत थे.

पिछले साल हार्ट अटैक से हुई थी महिला के पति की मौत

महिला चंद्रकला वर्मा एएसपी को बताया 1 जून 2024 को उनके पति की ड्यूटी के दौरान हृदयघात (दिल का दौरा पड़ने) होने की वजह से मौत हो गई थी. चंद्रकला ने बताया कि पति का पोस्टमार्टम होने के बाद 19 जून को उसे आधिकारिक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया. 

महिला चंद्रकला वर्मा ने एएसपी विनीत भटनागर को बताया कि जब उसने अपनी पति की मौत के बाद ग्रेच्युटी और मृतक आश्रित के लाभ के लिए स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किया, तो पता चला कि हापुड़ की रहने वाली मीनू वर्मा नाम की महिला के द्वारा भी उनके पति के नाम पर मृत्यु सर्टीफिकेट जारी करा लिया गया है. 

इधर मीनू नाम की महिला ने खुद को बताया अरुण की पत्नी

इस सर्टीफिकेट में मीनू नाम की महिला ने अपने आप को अरुण कुमार की पत्नी होना दर्शाया है. चंद्रकला ने आरोप लगाया कि मीनू के द्वारा कूटरचित तरीके से यह मृत्यु प्रमाण पत्र हापुड़ की नगर पालिका परिषद से जारी कराया गया है. जिसे निरस्त किया जाना चाहिए और मीनू वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए. 

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं, इस मामले में हापुड़ एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि अलग-अलग महिलाओं के एक ही पति को लेकर मृत्यु सर्टीफिकेट जारी होने की शिकायत की गई है. उत्तराखंड की महिला के द्वारा आरोप लगाया गया है कि हापुड़ से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र यहां की रहने वाली महिला के द्वारा बनवाया गया है.

महिला की शिकायत को सुनने के बाद पुलिस इसका पता लगाने में जुट गई है कि मृतक अरुण कुमार की असली पत्नी कौन है. मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही किसी तरह की कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Exclusive: बांकीपुर के बाद अब यूपी में प्रशांत किशोर बढ़ाएंगे सपा-बीजेपी की मुश्किल? चुनाव में उतारेंगे कैंडिडेट!
Exclusive: बांकीपुर के बाद अब यूपी में प्रशांत किशोर बढ़ाएंगे सपा-बीजेपी की मुश्किल? चुनाव में उतारेंगे कैंडिडेट!
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget