एक्सप्लोरर

वाराणसी: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, 2 लोगों की मौत

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में बड़ा हादसा हुआ है. दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं.

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बड़ा हादसा हुआ है. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में दो मंजिला मकान का हिस्सा भरभराकर गिर गया. मलबे में दबने के कारण दो लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा इस हादसे में 8 लोग घायल भी हुए हैं. घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरने वाले दोनों मजदूर बताए जा रहे हैं. दोनों मजदूर इसी मकान में अस्थायी तौर पर रह रहे थे. इसी दौरान ये हादसा हो गया. घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर क्षेत्र रेड जोन एरिया में घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अधिकारियों ने पहुंचकर तुरंत घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया. वरिष्ठ अधिकारियो ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.

बता दें कि काशी में विश्वनाथ कॉरिडोर के तहत निर्माण काय चल रहा है. विश्वनाथ मंदिर परिसर के आसपास पुराने मकानों को गिरा दिया गया है. इनमें से कई मकान जर्जर हालत में थे. उन्हीं में से ये मकान गिर गया. सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी को बाहर निकाला. डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों का नाम अमीनुल (45) और एबाउल (27) है. सभी लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं.

क्या बोला चश्मदीद?
घटना के चश्मदीद आरिफ मोमिन ने बताया कि उसके पिता रात में नाइट शिफ्ट का काम करते लौटे थे. वह लोग लाइब्रेरी में सोते थे, लेकिन गर्मी के कारण इसी मकान में सोने चले गए थे. बताया जा रहा है कि विश्वनाथ मंदिर परिसर के आसपास करीब 167 मकानों को गिराया गया है.

ये भी पढ़ें:

यूपी: योगी सरकार के 'मिशन जून' का आज होगा आगाज, 30 दिन में लगेगा 1 करोड़ लोगों को टीका

Corona Curfew in UP: नोएडा में नहीं मिलेगी ढील, जारी रहेंगी पाबंदियां, पढ़ें नई गाइडलाइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को समर्पित किया राज्यसभा का प्रमाणपत्र, हुए भावुक
धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को समर्पित किया राज्यसभा का प्रमाणपत्र, हुए भावुक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget