एक्सप्लोरर

बुलंदशहर: दो बड़ी मुठभेड़, टॉप-10 लिस्ट में शामिल बदमाश समेत दो को लगी गोली, गिरफ्तार

पुलिस ने सद्दाम के पास से पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस सद्दाम का अपराधिक इतिहास तलाश रही है.

बुलंदशहर. पश्चिमी यूपी में पुलिस बदमाशों के खिलाफ एक्टिव मोड में है. बीती रात जिले के अलग-अलग इलाकों में पुलिस और बदमाशों के बीच दो मुठभेड़ हुई है. दोनों मुठभेड़ सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई है.

पहली मुठभेड़ एनएच 91 के किनारे कांवरा रोड पर हुई है. पुलिस ने यहां चेकिंग अभियान चलाया हुआ था. इसी दौरान यहां बाइक सवार संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया. रुकने के बजाय संदिग्ध ने पुलिस पर फायर कर दिया और भागने लगा. जवाब में पुलिस ने भी पीछा कर उस पर गोलियां बरसाईं. दोनों ओर से कई राउंड फायर हुए.

गोलीबारी में बदमाश घायल हो गया और वहीं गिर गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया. घायल बदमाश की पहचान हिस्ट्रीशीटर अमित उर्फ मुत्तु कसाई के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से बाइक, देसी तमंचा, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस ने बताया कि अमित पर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं. वो टॉप-10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल था. घायल बदमाश अमित उर्फ मुत्तु कसाई क्षेत्र में बड़ी वारदातों को अंजाम देने कि फिराक में था.

दूसरी मुठभेड़ में बदमाश सद्दाम गिरफ्तार देर रात दूसरी मुठभेड़ औद्योगिक क्षेत्र में हुई है. पुलिस की गोलीबारी में यहां एक बदमाश घायल हुआ है. घायल बदमाश की पहचान सद्दाम निवासी हापुड़ के रूप में हुई है. दरअसल, गश्त के दौरान पीआरवी को औद्योगिक क्षेत्र की तरफ से एक संदिग्ध आता दिखा. पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ करने की कोशिश की, लेकिन तभी वो वहां से भागने लगा.

पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो उसने फायरिंग कर दी. फायरिंग में पुलिस वाहन के शीशे पर गोली लगी. वहीं, पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया.

पुलिस ने सद्दाम के पास से पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस सद्दाम का अपराधिक इतिहास तलाश रही है.

ये भी पढ़ें:

वाराणसी: बीएचयू अस्पताल में कोरोना मरीजों का हंगामा, स्टाफ पर लगाया मारपीट का आरोप

यूपी: भदोही के बाहुबली विधायक की बढ़ती जा रही मुश्किलें, एक और एफआईआर दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
Ram Mandir Trust Meeting Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल
Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल
Haridwar News: बिना जेब का कुर्ता पहनेंगे पुजारी, चढ़ावे की निगरानी, राम मंदिर के बाद मनसा देवी मंदिर में भी सख्ती
हरिद्वार: बिना जेब का कुर्ता पहनेंगे पुजारी, चढ़ावे की निगरानी, राम मंदिर के बाद मनसा देवी मंदिर में भी सख्ती

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
Embed widget