एक्सप्लोरर

Coronavirus in UP: 24 घंटे में कोरोना के 1100 से ज्यादा मामले, 8,293 हुई मृतकों की संख्या

अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि राज्य में 15,875 उपचाराधीन मामले हैं, जिनमें से 7,107 लोग घरों में आइसोलेशन में हैं और 1,690 अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती हैं.

लखनऊ. यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1102 नए मामले सामने आए हैं. इन नए मामलों के साथ ही प्रदेश में संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या 5,81,080 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे में 14 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 8,293 हो गई है.

अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि राज्य में 15,875 उपचाराधीन मामले हैं, जिनमें से 7,107 लोग घरों में आइसोलेशन में हैं और 1,690 अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती हैं.

साढ़े पांच लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक उन्होंने बताया कि 5,56,912 लोग अब तक वायरस से ठीक हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग के शनिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक कानपुर नगर में तीन, बरेली और रायबरेली से दो-दो और लखनऊ, गाजियाबाद, बलिया, बाराबंकी, इटावा, रामपुर तथा भदोही से एक-एक व्यक्ति की मौत इस बीमारी से हुई है.

बुलेटिन में कहा गया है कि लखनऊ में महामारी के 229 नए मामले सामने आए हैं. अपर मुख्य सचिव प्रसाद ने कहा कि जो लोग ब्रिटेन से आए हैं, वे अपनी जांच आरटीपीसीआर विधि से अवश्य कराएं.

एमपी में 1 हजार से ज्यादा मामले मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,006 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,37,406 हो गई.

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,545 हो गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से इंदौर एवं भोपाल में दो-दो और जबलपुर, रतलाम, बैतूल, छिंदवाड़ा एवं झाबुआ में एक-एक मरीज की मौत हुई है.

इंदौर में हुई सबसे अधिक मौत राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 857 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 567, उज्जैन में 101, सागर में 147, जबलपुर में 238 एवं ग्वालियर में 195 लोगों की मौत हुई है.

ये भी पढ़ें:

मथुरा: ब्रिटेन से आए 14 यात्रियों की हुई पहचान, जांच के बाद आइसोलेशन में भेजे गए 6 लोग

Weather Updates: यूपी-उत्तराखंड में अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट, बारिश और बर्फबारी से गिरेगा पारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
रुद्रप्रयाग में सियासी उलटफेर, 5 दिन में BJP से मोहभंग, कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल
रुद्रप्रयाग में सियासी उलटफेर, 5 दिन में BJP से मोहभंग, कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget