एक्सप्लोरर

सुरेंद्र सिंह मर्डर केस से लेकर योगी सरकार की बैठक तक, पढ़ें 28 मई की दस बड़ी खबरें

30 मई को होने वाले पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। पढ़ें कल की 10 बड़ी खबरें।

1.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को शाम 7 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल होंगे। इसके अलावा संघाई कॉरपोरेशन संगठन के अध्यक्ष और किर्गिस्तान के राष्ट्रपति तथा प्रवासी भारतीय दिवस के मुख्य अतिथि रहे मॉरीशस के राष्ट्रपति को भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रण भेजा गया है। पिछली बार 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी तो तब सार्क देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है।

2.

लोकसभा चुनावों के बाद योगी सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग। सुबह 11 बजे लोकभवन में मुख्यमंत्री ने बैठक बुलाई है। योगी सरकार अपने 3 मंत्रियों का भी कैबिनेट में करेगी अभिनंदन। एस पी सिंह बघेल, रीता बहुगुणा जोशी और सत्यदेव पचौरी अब सांसद बन गये हैं। जल्द ही ये मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देंगे।

3.

यूपी एटीएस ने छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यूपी एटीएस ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से इनकी गिरफ्तारी केरला एक्सप्रेस ट्रेन से की। आरोपियों से पाकिस्तानी सिमकार्ड, भारतीय आधार कार्ड बरामद किये गये हैं। अटारी के रास्ते बॉर्डर पार कर पाकिस्तान जाने की योजना बना रहे थे।

4.

अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी कार्यालय में मौजूद रहे। उन्होंने पार्टी के नेताओं हार को लेकर फीडबैक लिया। करारी हार के बाद सपा अध्यक्ष लगातार समीक्षा कर रहे हैं। अखिलेश यादव जल्द ही बड़ा फैसला ले सकते हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि कई बड़े पदाधिकारियों की छुट्टी हो सकती है।

5.

कैबिनेट की बैठक के बााद दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। लोकभवन में ये आयोजित हो सकती है।

6.

भोपाल से नवनिर्वाचित सांसद प्रज्ञा ठाकुर गाजियाबाद में रहेंगी। यहां आयजित एक कार्यक्रम में वे शामिल होंगी। गौरतलब है कि प्रज्ञा ठाकुर ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को हराया है।

7.

सोलहवीं लोकसभा भंग होते ही विवादास्पद नागरिकता विधेयक और तीन तलाक पर रोक लगाने वाला विधेयक निरस्त हो गया। विपक्ष के विरोध के चलते दोनों विधेयक संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा से पास नहीं हो सके थे। ट्रिपल तलाक के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार अध्यादेश लाई थी। राज्यसभा में मोदी सरकार का बहुमत नहीं होने की वजह से संसद के आखिरी बजट सत्र में दोनों विधेयक राज्यसभा में लंबित थे।

8.

अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी सुरेंद्र सिंह की हत्या का मामले में खुलासा हुआ है। प्रधानी के चुनाव की रंजिश में हुई सुरेंद्र सिंह की हत्या हुई थी। बीते प्रधानी के चुनाव में सुरेंद्र सिंह और नामजद धर्मनाथ गुप्ता के बीच रंजिश थी। सुरेंद्र सिंह के विरोध के चलते ही धर्मनाथ गुप्ता भी प्रधानी का चुनाव हार गया था। अगले साल होने वाले प्रधानी के चुनाव को देखते हुए धर्मनाथ गुप्ता ने साथियों से हत्या करवाई थी।

9.

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद आरजेडी की दो दिवसीय समीक्षा बैठक आज से शुरु होगी। बैठक के पहले दिन बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आम चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के साथ बैठक करेंगे। 29 मई को आरजेडी विधान मंडल दल के सभी सदस्यों की बैठक बुलाई गयी है। दोनों बैठक पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास 10, सकुर्लर रोड पर शाम 4 बजे शुरु होगी। इससे पहले आरजेडी में बगावत भी शुरु हो गई है। आरजेडी के विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने मांग की है कि तेजस्वी यादव प्रतिपक्ष नेता से इस्तीफा दें और कोई पार्टी के वरिष्ठ नेता को नेता प्रतिपक्ष का पद दिया जाए।

10.

उपचुनाव जीतकर गोवा विधानसभा पहुंचे चारों नव-निर्वाचित विधायक पद की शपथ लेंगे। राज्य की चार सीटों के लिए हाल में हुए उपचुनाव में बीजेपी के सुभाष शिरोडकर, दयानंद सोप्ते और जोशुआ डि’सूजा क्रमश: शिरोडा, मंद्राम और मापुसा से चुनाव जीते हैं। वहीं पणजी सीट से कांग्रेस के ऐतानासिओ मोंसेरात ने चुनाव जीता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget