एक्सप्लोरर

शपथ से पहले मां से मिलेंगे मोदी समेत एक क्लिक में पढ़ें 26 मई की 10 बड़ी खबरें

पीएम मोदी शपथ से पहले मां हीराबेन से मिलकर उनका आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद वे जनता का धन्यवाद करने काशी जाएंगे। पढ़ें 10 बड़ी खबरें

1.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर रहेंगे। पार्टी की गुजरात इकाई आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का अभिनंदन करेगी। चुनाव नतीजे आने के बाद अपने गृह राज्य की पहली यात्रा के दौरान मोदी अपनी मां हीराबेन से यहां उनके आवास पर आशीर्वाद लेंगे।

2.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए शनिवार को पार्टी की कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में इस्तीफे की पेशकश की, लेकिन सदस्यों ने इसे ठुकरा दिया और प्रतिकूल परिस्थिति में उनसे पार्टी का नेतृत्व करते रहने का आग्रह किया। साथ ही सीडब्ल्यूसी की बैठक में गांधी को पार्टी संगठन में आमूलचूल परिवर्तन के लिए अधिकृत किया गया। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव में करारी हार के कारणों पर मंथन किया गया और एक प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया। पारित प्रस्ताव में कहा गया है, 'कार्यसमिति 2019 के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करती है। कांग्रेस कार्यसमिति 12.13 करोड़ साहसी व सजग मतदाताओं को धन्यवाद देती है, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी में अपना विश्वास व्यक्त किया।

3.

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की शनिवार को पेशकश की लेकिन टीएमसी ने इसे खारिज कर दिया। बनर्जी ने चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पहला संवाददाता सम्मेलन संबोधित करते हुए बीजेपी पर आरोप लगाया कि उसने पश्चिम बंगाल में वोट प्राप्त करने के लिए लोगों का धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण किया। बनर्जी ने कहा कि टीएमसी की आंतरिक बैठक में मैंने मुख्यमंत्री पद छोड़ने की पेशकश की। यद्यपि पेशकश पार्टी द्वारा खारिज कर दी गई और मैं पद पर बनी रह सकती हूं।

4.

वाईएसआर कांग्रेस अध्यक्ष वाई एस जगनमोहन रेड्डी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मुलाकात के दौरान मोदी सरकार को बाहर से या मुद्दा आधारित समर्थन देने पर चर्चा होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि रेड्डी की पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में आंध्र प्रदेश में बृहस्पतिवार को शानदार जीत हासिल की। रेड्डी 30 मई को विजयवाड़ा में राज्य के नये मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दोनों नेताओं (मोदी और रेड्डी) की यह बैठक काफी मायने रखती है क्योंकि वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि उनकी पार्टी आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली किसी भी पार्टी का समर्थन करेगी।

5.

आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव में करारी हार के कारणों की समीक्षा कर दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करने के लिये पार्टी की प्रदेश इकाईयों के संयोजकों और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक बुलायी है। पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा कर भविष्य की रणनीति भी तय की जाएगी।

6.

लोकसभा चुनाव में राज्य में करारी हार के बाद मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक में हार के कारणों की समीक्षा होगी। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए हैरान करने वाले हैं। कमलनाथ सुबह 11 बजे अनौपचारिक तौर पर अपने मंत्रिमंडल के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे विधायक दल के साथ बैठक करेंगे। दोनों ही बैठके सीएम हाउस में होगी। गौरतलब है कि 29 सीटों में से 28 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के खाते में केवल एक सीट ही आई।

7.

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को एक बैठक में बीजेडी विधायक दल द्वारा अपना नेता चुने जाने की संभावना है। बीजेडी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि लगातार पांचवीं बार पार्टी को जीत दिलाने वाले पटनायक रविवार को नवनिर्वाचित सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेडी अध्यक्ष सुबह नवीन निवास में नवनिर्वाचित सांसदों से मिलेंगे और फिर दोपहर में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से नये विधायकों से बात करेंगे।

8.

बीजेपी नेता मुकुल रॉय के बेटे और निलंबित टीएमसी विधायक शुभ्रांशु रॉय बीजेपी में शामिल होंगे। टीएमसी ने पार्टी विरोधी बयान देने पर रॉय को छह सालों के लिए निलंबित कर दिया था। अपने बयान में शुभ्रांशु ने कहा है कि अब मैं खुलकर सांस ले पाऊंगा। टीएमसी में कइयों का दम घुट रहा है।' शुभ्रांशु ने दावा किया कि पार्टी के कई अन्य नेता भी उनके पदचिह्नों पर चलने वाले हैं। शुभ्रांशु ने आगे कहा, 'मेरे पिता ने मुझे सावधान रहने की नसीहत दी है क्योंकि मुझे झूठे आपराधिक मामले में फंसाया जा सकता है या फिर मुझपर हमला हो सकता है। अभी तक समय और स्थान कन्फर्म नहीं हुआ है।

9.

लोकसभा चुनाव के परिणाम से मिले तगड़े झटके के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने के लिए कहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम महापरिवर्तन लाने के अपने प्रयास जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बिना समय बर्बाद किए घर-घर अभियान शुरू कर केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी की जन-विरोधी नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाए।

10.

आम आदमी पार्टी से नाराज चल रहीं चांदनी चौकी से विधायक अलका लांबा एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें पार्टी विधायकों के व्हाट्स एप ग्रुप से हटा दिया गया है। इस ग्रुप में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं। साथ ही उन्होंने ट्वीटकर पार्टी छोड़ने की भी घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि 2020 में वो आम आदमी पार्टी छोड़ देंगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
BJP सांसद का अखिलेश पर हमला, कहा- 'चुनाव आते ही याद आता है सनातन धर्म'
BJP सांसद का अखिलेश पर हमला, कहा- 'चुनाव आते ही याद आता है सनातन धर्म'
चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर
चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget