एक्सप्लोरर

एक क्लिक में पढ़ें 21 अगस्त की बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार और श्रीनगर में बुधवार से खुलेंगे मिडिल स्कूल। देश और प्रदेश की दस बड़ी खबरें पढ़ें सिर्फ एक क्लिक पर।

  1. योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज। यूपी में बुधवार को योगी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। राजभवन में सुबह 11 बजे होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। साल 2017 में सत्ता पाने के बाद योगी मंत्रिमंडल में 47 मंत्री बनाये गए थे, जिनमें से तीन मंत्री, रीता बहुगुणा जोशी, डॉ एसपी सिंह बघेल और सत्यदेव पचौरी सांसद निर्वाचित होने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत पर अपना इस्तीफ़ा सीएम को सौंप दिया।
  2. पी चिदंबरम पर लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार। सीबीआई की टीम घर पहुंची लेकिन घर पर नहीं मिले चिदंबरम। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। मंगलवार को सीबीआई की टीम जोर बाग स्थित पी चिदंबरम के घर पहुंची, लेकिन चिदंबरम को घर पर नहीं मिले। सीबीआई ने स्टाफ से पूछताछ की। गिरफ्तारी से राहत के लिए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। आज सुप्रीम कोर्ट में उनकी याचिका पर सुनवाई होनी है। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका ठुकरा दी थी।
  3. ध्वनि प्रदूषण पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला। डी जे बजाने की अनुमति देने पर हाई कोर्ट ने पूरी तरह लगायी पाबंदी, ध्वनि प्रदूषण हुआ तो पुलिस थाना इंचार्ज होंगे जवाबदेह। हाईकोर्ट, कोर्ट ने कहा बच्चों, बुजुर्गों व हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के साथ मानव स्वास्थ्य के लिए ध्वनि प्रदूषण है खतरा, कोर्ट ने कहा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण कानून का उल्लंघन नागरिकों के मूल अधिकारों का भी है उल्लंघन, कोर्ट ने सभी डीएम को टीम बनाकर ध्वनि प्रदूषण की निगरानी करने और दोषियों पर कार्रवाई का दिया निर्देश, सभी धार्मिक त्योहारों से पहले डीएम व एसएसपी बैठक कर कानून का पालन सुनिश्चित करायें,कोर्ट ने कहा कानून का उल्लंघन करने पर 5 साल तक की कैद व एक लाख रुपये तक का हो सकता है जुर्माना।
  4. अयोध्या पर 9वें दिन की सुनवाई। सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ में चल रही सुनवाई का बुधवार का नौंवा दिन है। रामलला विराजमान के वकील सी एस वैद्यनाथन दलीलें पूरी करेंगे। अब तक वैद्यनाथन ने ऐतिहासिक सबूतों के जरिए साबित करने की कोशिश की है कि अयोध्या में प्राचीन मंदिर को गिराकर विवादित इमारत बनाई गई थी। उसे बनाने में मंदिर के खंभों और दूसरी सामग्री इस्तेमाल की गई थी। ऐसी इमारत शरीयत के हिसाब से मस्ज़िद नहीं मानी जा सकती। हज़ारों सालों से विवादित ज़मीन के राम जन्मस्थान होने को लेकर हिंदू आस्था कायम है। हिंदू वहां पूजा करते रहे हैं, जबकि कम से कम 70 साल वहां नमाज नहीं पढ़ी गई।
  5. लखनऊ में डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के पेट्रोल-डीजल पर वैट में दी गयी राहत वापस लेने के विरोध में कांग्रेस आज राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल के दामों पर वैट बढ़ाये जाने के विरोध में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर आज सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।
  6. जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य, आज खुलेंगे मिडिल स्कूल। जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य बने हुए हैं। प्राइमरी स्कूल के बाद बुधवार को कश्मीर घाटी में मिडिल स्कूल खुलेंगे। इससे पहले 19 अगस्त को प्राइमरी स्कूल खोले गए थे लेकिन बच्चे काफी कम संख्या में स्कूल पहुंचे थे। प्रधान सचिव रोहित कंसल ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में 197 पुलिस थानों की सीमा में से, 136 में कोई दिन में कोई प्रतिबंध नहीं है। अकेले कश्मीर घाटी में 111 पुलिस थानों में से 50 में दिन में प्रतिबंध नहीं है।
  7. प्रयागराज -इलाहाबाद हाई कोर्ट - वाराणसी सीट से पीएम नरेंद्र मोदी के निर्वाचन के खिलाफ सपा नेता और पूर्व फौजी तेज प्रताप यादव द्वारा दाखिल अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई। आज पीएम मोदी को कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करना है। तेज प्रताप का आरोप है कि पीएम मोदी के दबाव में ही उनका नामांकन खारिज किया है। कोर्ट ने 17 जुलाई की सुनवाई में पीएम मोदी को नोटिस जारी कर उनसे जवाब दाखिल करने को कहा था।
  8. इलाहाबाद हाई कोर्ट -रामपुर के सांसद आज़म खान के निर्वाचन को चुनौती देने वाली अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई। यह अर्जी बीजेपी नेता और पूर्व सांसद जयाप्रदा की तरफ़ से दाख़िल की गईं है।
  9. योगी कैबिनेट विस्तार और 14 आईपीएस के तबादले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का ट्वीट कर कर बीजेपी पर निशाना --हर मोर्चे पर असफल होती प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी नाकामी से ध्यान हटाने के लिए एक तरफ़ अधिकारियों के ट्रांसफ़र कर अपनी ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेना चाहती है, तो दूसरी तरफ़ कैबिनेट का विस्तार कर जनता का ध्यान बाँटना चाहती है. भाजपा की गुमराह करने वाली राजनीति से जनता त्रस्त है
  10. दिल्ली में बाढ़ का खतरा, यमुना में जलस्तर और बढ़ा। दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है और मंगलवार को भी यह नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। यमुना का जल स्तर बढ़कर के 206.29 हो गया है और बुधवार शाम तक और भी ज्यादा बढ़ सकता है। सोमवार को नदी का जल स्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया था जिसके बाद सरकारी एजेंसियों ने निचले इलाकों में रहने वाले 10 हजार से अधिक लोगों को वहां से हटाया।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow Coaching Fire Live: लखनऊ अग्निकांड को लेकर 2 सदस्यीय SIT गठित, CM योगी बोले- 7 दिन में सौंपे रिपोर्ट
Live: लखनऊ अग्निकांड को लेकर 2 सदस्यीय SIT गठित, CM योगी बोले- 7 दिन में सौंपे रिपोर्ट
Lucknow Fire News: 15 बच्चों की मौत, बिल्डिंग मालिक गिरफ्तार, 4 सस्पेंड, लखनऊ अग्निकांड का पूरा अपडेट
15 बच्चों की मौत, बिल्डिंग मालिक गिरफ्तार, 4 सस्पेंड, लखनऊ अग्निकांड का पूरा अपडेट
UP में होम स्टे खोलना हुआ आसान, योगी सरकार ने बदली नीति; अब 8 कमरे तक होंगे पंजीकृत
UP में होम स्टे खोलना हुआ आसान, योगी सरकार ने बदली नीति; अब 8 कमरे तक होंगे पंजीकृत
लखनऊ अग्निकांड: CM योगी ने बीच में छोड़ा अलीगढ़ दौरा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख मुआवजे का ऐलान
लखनऊ अग्निकांड: CM योगी ने बीच में छोड़ा अलीगढ़ दौरा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख मुआवजे का ऐलान

वीडियोज

Sansani | Crime News: लखनऊ अग्निकांड...15 बच्चों का कातिल कौन ? | Lucknow Coaching Fire
Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ अग्निकांड पर योगी का सबसे बड़ा फैसला | Yogi | Latest News
Lucknow Coaching Center Fire: दिल्ली से लखनऊ तक...आग का खेल कब रुकेगा? | Yogi | Aliganj News
Lucknow Coaching Fire Tragedy: परिजनों के आंसूओं' का हिसाब कौन देगा ? | CM Yogi | UP News | ABP News
Lucknow Coaching Center Fire | Sandeep Chaudhary: लखनऊ अग्निकांड...15 मासूमों का हत्याकांड? | Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे हेलिकॉप्टर बनेगा और घातक
ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे बनेगा और घातक
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
शौक पड़ा भारी! Mahindra Thar को कराया मॉडिफाई, अब 4 लाख का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
शौक पड़ा भारी! Mahindra Thar को कराया मॉडिफाई, अब 4 लाख का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर
CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर
Embed widget