एक्सप्लोरर

क्या खतरे में है तीरथ सिंह रावत की कुर्सी? अचानक दिल्ली बुलाए जाने के बाद जेपी नड्डा से मिले

उत्तराखंड में बीजेपी का कोई मुख्यमंत्री पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है. अब सवाल ये है कि अगर तीरथ को हटाते हैं तो फिर बीजेपी किसे सीएम बनाएगी.

नई दिल्ली: उत्तराखंड की राजनीति में बदलाव की सुगबुगाहट के संकेत मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दिल्ली में हैं. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनकी मुलाकात हुई है. मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली है. इससे पहले उनकी गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की खबरें सूत्रों से हवाले से आ चुकी है. इसी साल मार्च में तीरथ रावत मुख्यमंत्री बनाये गये थे. तब त्रिवेंद्र सिंह रावत को परफॉरमेंस के आधार पर हटाया गया था.

अब तीरथ रावत अगर हटते हैं तो फिर क्या वजह हो सकती है उसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. ऐसी चर्चा है कि अगले साल शुरुआत में होने वाले चुनाव में बीजेपी तीरथ के नेतृत्व में लड़ने का शायद रिस्क नहीं लेना चाहती क्योंकि फीड बैक शायद पक्ष में नहीं है.

इसके लिए जो आधार सार्वजनिक तौर पर बन सकता है वो है विधानसभा की सदस्यता का. तीरथ सिंह रावत अभी विधानसभा के सदस्य नहीं हैं और सीएम बने रहने के लिए उन्हें 10 सितंबर तक विधायक बनना होगा. राज्य में विधानसभा की कुछ सीटें खाली हैं लेकिन उन पर चुनाव की कोई सुगबुगाहट नहीं दिख रही. ऐसे में तीरथ कैसे सीएम बने रह पाएंगे इसको लेकर सवाल है. माना जा रहा है कि इसी को लेकर दिल्ली में मंथन चल रहा है.

अगर तीरथ को हटाते हैं तो फिर बीजेपी किसे सीएम बनाएगी?

उत्तराखंड की राजनीति भी दिलचस्प है. बीजेपी का कोई मुख्यमंत्री यहां पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है. 21 साल में यहां 9 मुख्यमंत्री हो चुके हैं. सिर्फ कांग्रेस के एनडी तिवारी पांच साल सीएम रहे. 2017 में बंपर जीत के बाद त्रिवेंद्र रावत सीएम बने लेकिन चार साल तक रह पाये. तीरथ सिंह रावत को लेकर जो चर्चा है उसको अगर सही मान लें तो वो 4 महीने ही रह पाएंगे. अब सवाल ये है कि अगर तीरथ को हटाते हैं तो फिर बीजेपी किसे सीएम बनाएगी.

तीरथ सिंह रावत जब से सीएम बने तब से उनके नाम के साथ विवादों का भी जुड़ाव हो गया. पहले तो उन्होंने ये कहकर सबको चौंकाया कि उन्हें पता ही नहीं था कि सीएम बनने जा रहे हैं. सीधा उन्हें देहरादून भेजकर शपथ के लिए कहा गया. उन्होंने विवाद तब खड़ा किया जब लड़कियों की फटी जींस को लेकर टिप्पणी की. गंगा जल से कोरोना नहीं होता ये कहकर भी उन्होंने अपनी छवि विवादित नेता की बनाई.

तीरथ सिंह बतौर सीएम फेल रहे- कांग्रेस

तीरथ सिंह रावत के मुद्दे को लेकर कांग्रेस का कहना है कि तीरथ रावत भी खुद को एक मुख्यमंत्री के रुप में साबित नहीं कर पाए हैं. यही वजह है कि बीजेपी इनके नेतृत्व में चुनाव में जाने से डर रही है.

यह भी पढ़ें-

One Year of Bikru Case: कानपुर वाला विकास दुबे आज भी जिंदा है, आखिर गांव वाले ऐसा क्यों कहते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: घर उजड़ने के डर से भड़का गुस्सा, सेंट्रल मार्केट में रोती महिलाओं-व्यापारियों ने दिया धरना
मेरठ: घर उजड़ने के डर से भड़का गुस्सा, सेंट्रल मार्केट में रोती महिलाओं-व्यापारियों ने दिया धरना
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
अमेठी में अंबेडकर मूर्ति विवाद, रिजर्व जमीन पर निर्माण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, कई डिटेन
अमेठी में अंबेडकर मूर्ति विवाद, रिजर्व जमीन पर निर्माण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, कई डिटेन
Amethi News: बरेली की पार्टी, रायबरेली में डील..., अमेठी पुलिस ने बीच में ही पकड़ी 2 करोड़ की स्मैक!
बरेली की पार्टी, रायबरेली में डील..., अमेठी पुलिस ने बीच में ही पकड़ी 2 करोड़ की स्मैक!

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
US Iran Peace Talks In Islamabad: ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
US Iran Peace Talks: अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान, वीडियो वायरल
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान
Embed widget