एक्सप्लोरर

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में नदी किनारे प्लास्टिक चबाते दिखे बाघ, आप भी देखें हैरान करने वाली तस्वीरें

कॉर्बेट नैशनल पार्क से एक तस्वीर सामने आई है, जिसने बाघों की जिंदगी पर मंडराते खतरे को उजागर किया है। तस्वीरें कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला रेंज की हैं। तस्वीरों में बाघों का एक झुंड प्लास्टिक चबाते हुए नजर आ रहा है।

देहरादून, एजेंसी। कॉर्बेट नेशनल पार्क में रामगंगा नदी में प्लास्टिक चबाते तीन बाघों की तस्वीरें सामने आईं हैं। वन्य जीव विशेषज्ञों ने प्लास्टिक को बाघों के लिए जानलेवा बताया है। हैरानी इस बात ये है कि कॉर्बेट के भीतर प्रतिबंधित होने के बावजूद प्लास्टिक बाघों तक कैसे पहुंचा।

अभयारण्य के उपनिदेशक चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि संरक्षित क्षेत्र में प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध के मद्देनजर इस बात की जांच के आदेश दिए गये हैं कि फोटो में दिखाई देने वाला प्लास्टिक का डिब्बा अभयारण्य तक कैसे पहुंचा।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में नदी किनारे प्लास्टिक चबाते दिखे बाघ, आप भी देखें हैरान करने वाली तस्वीरें

जोशी ने कहा कि हांलांकि इस मामले की जांच की जा रही है लेकिन चमोली जिले के गैरसैंण इलाके से निकलकर नैनीताल जिले के रामनगर तक पहुंचने वाली रामगंगा नदी के पानी में इस प्लास्टिक के डिब्बे के बहकर वहां पहुंचने की संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है।

जोशी ने कहा कि नदी के किनारे पर बहुत से गांव बसे हैं और हो सकता है कि वहीं के किसी निवासी ने डिब्बा नदी में फेंका हो। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का डिब्बा चबाते बाघों की फोटो बहुत चिंताजनक है क्योंकि इससे संरक्षित क्षेत्र में जानवरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में नदी किनारे प्लास्टिक चबाते दिखे बाघ, आप भी देखें हैरान करने वाली तस्वीरें

उत्तराखंड के नैनीताल जिला अंतर्गत रामनगर स्थित कॉर्बेट पार्क के 1288 वर्ग किलोमीटर के जंगल में 250 से अधिक बाघ हैं। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर त्रिकांश शर्मा ने बीते 30 जनवरी को ढिकाला जोन की बाघिन व उसके दो शावकों को सांभर रोड स्थित रामगंगा नदी में ही अठखेलियां करते देखा था। त्रिकांश करीब एक घंटे तक बाघों से कुछ दूरी पर रहकर फोटो खींचते रहे। इसी दौरान उन्होंने बाघों को नदी से प्लास्टिक की कोई वस्तु को शिकार की तरह झपटकर खाते देखा।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में नदी किनारे प्लास्टिक चबाते दिखे बाघ, आप भी देखें हैरान करने वाली तस्वीरें

इस पूरे मामले पर राज्य के वनमंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि यह मामला बहुत 'गंभीर' है और अभयारण्य के अधिकारियों से इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget