एक्सप्लोरर

रायबरेली: सुरंग बनाकर चोरों ने पार कर दिया 8 हजार लीटर पेट्रोल, चंद कदमों की दूरी पर थी पुलिस चौकी, पढ़ें ये सनसनीखेज खबर

यूपी के रायबरेली में चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिस पर सहज रूप से यकीन कर पाना मुश्किल है. यहां शातिर चोरों ने सुरंग बनाकर 8 हजार लीटर पेट्रोल की चोरी कर ली.

रायबरेली. जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि पुलिस चौकी से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप में सुरंग बनाकर पेट्रोल चोरी कर ले गए और पुलिस को इसकी तनिक भी भनक नहीं लगी. बछरावां महाराजगंज रोड पर थुलेंडी चौकी के पास बने नए पेट्रोल पंप से चोरों ने 8 हजार लीटर पेट्रोल पार कर दिया और चौकी वालों को कानों-कान खबर तक नहीं हुई.

चुरा लिया 8 हजार लीटर पेट्रोल 

बछरावां थाना क्षेत्र के थुलेंडी चौकी से महज एक किलोमीटर दूरी पर बन रहे नए पेट्रोल पंप से चोरों ने 8 हजार लीटर पेट्रोल पार कर दिया और पुलिस को इसकी खबर तक नहीं हुई. नए बने पेट्रोल पंप आगामी नवमी को उद्घाटन होना भी सुनिश्चित हुआ था. लेकिन उद्घाटन के पहले ही चोरों ने लंबा हाथ मार पेट्रोल चोरी कर लिया.

क्या कहना है पेट्रोल पंप मालिक का

पेट्रोल पंप मालिक रजनीश सोनकर ने बताया कि पुलिस चौकी के पास हमारा पेट्रोल पंप के नया बना है. इसके उद्धाटन की सारी तैयारी पूरी की जा चुकी हैं. पेट्रोल पंप में 15 हजार लीटर पेट्रोल भरा था और आने वाली नवमी को पेट्रोल पंप का उद्धाटन होना था. लेकिन रविवार की रात में चोरों ने पंप के टैंक से पेट्रोल पार कर दिया. जिसकी सूचना चौकीदार ने पेट्रोल पंप मालिक को दी. पेट्रोल पंप मालिक मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने प्राथमिक शक के आधार पर चौकीदार व उसके बेटे को ही चोरी के मामले में जेल भेज दिया.

पुलिस पर उठे सवाल

सबसे बड़ी बात है कि चौकी से महज एक किलोमीटर दूर पेट्रोल पंप पर चोरों ने इतनी बड़ी मात्रा में पेट्रोल चोरी कर लिया और इतने बड़ी मात्रा में चोरी किए गए पेट्रोल को किसी बड़े वाहन से ही लाकर चोर ले गए होंगे. क्या इन सब की भनक चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों व चौकी इंचार्ज को नहीं लगी. अगर नहीं लगी तो पुलिस की बड़ी चूक मानी जाएगी. अब पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं.

एएसपी का बयान

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महाराजगंज बछरावां रोड पर थुलेंडी के पास एक नया पेट्रोल पंप बना है. इसका उद्धाटन होना था. वहां चोरी की जानकारी हुई है. पेट्रोल पंप मालिक द्वारा तहरीर दी गयी है. छानबीन की जा रही है विधिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

यूपी पुलिस की ये कॉन्सटेबल बनी मिशन शक्ति की पोस्टर गर्ल, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget