एक्सप्लोरर

गोरखपुर: गैस कटर से एसबीआई का एटीएम काटकर 7.43 लाख ले उड़े चोर, सीसीटीवी कैमरे पर लगा दिया था काला पेंट

गोरखपुर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना गोरखनाथ थाने से कुछ ही दूरी पर हुई। इस बात से यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि चोरों में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है

गोरखपुर,एबीपी गंगा। गोरखनाथ थाने से बमुश्किल सौ कदम की दूरी पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम गैस कटर से काटकर 7.43 लाख रुपये चोरी कर लिए गए। रविवार को घटना के बारे में पता चला। डाग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट यूनिट की मदद से पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। हैरत की बात ये ह‍ै कि चोरों ने गैस कटर से एटीएम काटने के पहले वहां लगे दोनों सीसी कैमरे पर काला पेंट लगा दिया था।

गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके के सोनौली रोड पर ये घटना घटी है। इस रोड को नेपाल रोड के नाम से भी जाना जाता है। गोरखनाथ मंदिर के पूरब सड़क पर एबीआई बैंक की शाखा है। यहीं पर ये एटीएम लगा हुआ है। रविवार को दोपहर में रुपये निकलने पहुंचे युवक ने एटीएम टूटा देखकर 100 नंबर पर इसकी सूचना दी। इसके बाद गोरखनाथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पहुंचने के बाद बैंक प्रबंधक और अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।

छानबीन में पता चला कि रविवार की रात 12 बजे के करीब एटीएम से अंतिम बार दो ट्रांजेक्शन हुआ था। एक बार पांच और तत्काल बाद 15 सौ रुपये निकाले गए थे। इसके बाद एटीएम से कोई निकासी नहीं हुई। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने रात में ही घटना को अंजाम दे दिया है लेकिन, इसकी जानकारी रविवार को सुबह हो पाई।

घटना को अंजाम देने के पहले एटीएम के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पर चोरों ने काला पेंट लगा दिया था। जिससे चोरी की घटना रिकार्ड नहीं हो पाई है। शुक्रवार को बैंक बंद होते समय एटीएम में 11.20 लाख रुपये थे। रविवार की रात अंतिम निकासी के बाद 7.43 लाख रुपये बचे थे।

एसबीआई के एटीएम में चोरी की यह घटना पहली नहीं है। करीब सात साल पहले सिविल लाइन्‍स के हरिओम नगर चौराहा पर लगे पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम तोड़कर चोर 10 लाख रुपये निकाल ले गए थे। इस घटना का आज तक पर्दाफाश नहीं हो पाया। पांच साल पहले प्रशांत टावर स्थित एसबीआई के एटीएम में पैसा डालने वाले कर्मचारियों ने ही चोरी की थी लेकिन, वे पकड़ लिए गए थे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget