एक्सप्लोरर

Fardeen Khan समेत बॉलीवुड के इन 5 एक्टर्स को पहचान पाना है बेहद मुश्किल, फिल्मों से दूर जी रहे हैं ऐसी जिंदगी

बॉलीवुड में बहुत से ऐसे कलाकार हैं जो शानदार डेब्यू के बाद भी फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सके

Bollywood इंडस्ट्री में हर साल बहुत से कलाकार अपनी किस्मत आज़माने के लिए फिल्मों में डेब्यू करते हैं। लेकिन कहते हैं ना किस्मत से ज्यादा और नसीब से कम किसी को नहीं मिलता। बॉलीवुड में कामयाबी पाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ-साथ अच्छी किस्मत का होना भी बहुत जरूरी है। इस इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे कलाकार रहे हैं जिन्होंने फिल्मों में धमाकेदार एंट्री की लेकिन बावजूद इसके आज वो एक गुमनामी की जिन्दगी जी रहे हैं। आज की इस खास स्टोरी में हम आपको ऐसे ही कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज फिल्मों से दूर अपनी अलग दुनिया बसा चुके हैं और आज उन्हें देखकर पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।

fardeen

इस लिस्ट में मशहूर एक्टर फ़िरोज़ ख़ान (Feroz Khan) के बेटे फरदीन खान (Fardeen Khan) का नाम सबसे ऊपर है। फरदीन ने साल 1998 में फिल्म 'प्रेम अगन' (Prem Aggan) से बॉलीवुड में कदम रखा था। अपने कमाल के लुक्स के चलते फरदीन लड़कियों के बीच खूब पॉपुलर हुए इतना ही नहीं उस वक्त लड़कियां उनका दीदार पाने के लिए मरा करतीं थी। हांलाकि उन्हें कई फिल्मों में काम किया लेकिन उनके हिस्से कामयाबी नहीं आई। उन्हें आखिरी बार सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के साथ साल 2010 में फिल्म 'दूल्हा मिल गया' (Dulha Mil Gaya) में देखा गया था। अपनी पहली फिल्म से अब तक उनके लुक्स मे ज़मीन आसमान का फर्क आ चुका है।

uday

अब बात करते हैं चोपड़ा परिवार के छोटे बेटे उदय चोपड़ा (Uday Chopra) की जिन्होंने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ साल 2000 में फिल्म 'मोहब्बतें' (Mohabbatein) से डेब्यू किया था। लेकिन उनके बडे़ भाई आदित्य चोपड़ा भी उनके करियर की नइया को पार नहीं लगा सके। उनकी आखिरी फिल्म 'धूम 3' (Dhoom 3) थी जिसे उन्हीं के भाई ने प्रड्यूस किया था। आज वो फिल्मों से दूर एक गुमनामी की जिन्दगी गुजार रहे हैं.

harman

मशहूर डायरेक्टर-प्रड्यूसर हैरी और पम्मी बावेजा के बेटे और एक्टर हरमन बावेजा (Harman Baweja) भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जितने जोश के साथ उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी उतनी ही खामोशी से एग्जिट भी कर ली। हरमन ने साल 2008 में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ फिल्म 'लव स्टोरी 2050' (Love Story 2050) डेब्यू किया था। लेकिन उनकी पहली फिल्म की तरह ही बाकी फिल्मे भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। तब से अब तक उनके लुक्स में काफी बदलाव आ चुका है।

vivek

सुपरहिट फिल्म 'सौदागर' (Saudagar) से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले विवेक मुशरान (Vivek Mushran) जिनकी एक्टिंग की तो हर तरफ तारीफ हुई लेकिन फिर भी कामयाबी उनसे दूर ही रही। अपनी पहली फिल्म सौदागर' के बाद विवेक ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें फिल्मों में काम मिलना ही बंद हो गया जिसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे का रुख अपनाया।

shadab

मशहूर विलेन अमजद खान (Amjad Khan) के बेटे शादाब खान (Shadaab Khan) ने रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के साथ फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। लेकिन शादाब अपने पापा की तरहफिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम नहीं बना पाए।

यह भी पढ़ेंः

Asha Bhosle ने इस वजह से बनाई बॉलीवुड गानों से दूरी- कहा आजकल के गाने मेरे लायक नहीं Aamir Khan के चाचा के प्यार में इतनी दीवानी थीं एक्ट्रेस Asha Parekh कि उनके इंतजार में कभी शादी नहीं की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Mahoba News: महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget