एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़ा, एक शिक्षिका की कर दी पांच स्कूलों में तैनाती, जांच के निर्देश

उत्तर प्रदेश में शिक्षा माफियाओं का बड़ा कारनामा सामने आया है. प्रदेश के पांच कस्तूरबा विद्यालयों में एक ही नाम वाली शिक्षिका को पांच जगह नियुक्त कर दिया गया. जब मामले सामने आया तो विभाग में हड़कंप मच गया

बागपत. उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल उजागर हुआ है. राज्य में माफिया ने सिस्टम को ठेंगा दिखाते हुए प्रयागराज से सहारनपुर जनपद तक के पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में एक ही नाम से विज्ञान विषय की पूर्णकालिक पांच शिक्षिकाओं की नियुक्तियां करा दी. उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की नाक के नीचे हुए इस घोटाले की जिम्मेदारों को भनक तक नहीं लगने दी, लेकिन अब इस फर्जीवाड़े से पर्दा उठा तो हल्ला मच गया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

जानकारी के अनुसार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रामनगर, जनपद अंबेड़करनगर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भैसराऊ, जनपद सहारनपुर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़ौत, जनपद बागपत, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बिजौली, जनपद अलीगढ़ व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सौरांव, जनपद प्रयागराज में पूर्णकालिक शिक्षिका, विज्ञान विषय के पद पर अनामिका शुक्ला पुत्री सुभाष चंद्र शुक्ला, मैनपुरी जनपद की नियुक्ति हुई है।

उधर, समग्र शिक्षा, लखनऊ के राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने प्रयागराज, अलीगढ़, मेरठ और अयोध्या मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को पत्र लिखकर निर्देश दिए कि पांचों कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पूर्णकालिक शिक्षिका विज्ञान के पद पर अनामिका शुक्ला पुत्री सुभाष चंद्र शुक्ला के शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर अनियमित नियुक्ति कर मानदेय भुगतान कराया जा रहा है। संबंधित विद्यालयों में अनामिका शुक्ला नाम से पूर्णकालिक शिक्षिका विज्ञान के पद पर नियुक्त शिक्षिका के मूल शैक्षिक, निवास एवं पहचान पत्र से मिलान करते हुए जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। संबंधित शिक्षिकाओं के विरुद्ध एफआइआर भी दर्ज कराई जाए।

बागपत से हटाई गई शिक्षिका

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र ने बताया कि जानकारी होते ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़ौत में तैनात शिक्षिका अनामिका शुक्ला को तत्काल प्रभाव से हटाकर अभिलेखों की जांच शुरू कर दी है। शिक्षिका को मानदेय वेतन जारी नहीं हुआ है। इसकी नियुक्ति 31 दिंसबर 2019 को हुई थी। इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली और उत्तराखंड में आतंकी खतरे की आशंका को लेकर अलर्ट जारी, धमकी में राजनेताओं का भी जिक्र
दिल्ली और उत्तराखंड में आतंकी खतरे की आशंका को लेकर अलर्ट जारी, धमकी में राजनेताओं का भी जिक्र
Varanasi News: वाराणसी में मानसून की बेरुखी ने बढ़ाई चिंता, बारिश के लिए लोग कर रहे इंद्र देवता की पूजा
वाराणसी में मानसून की बेरुखी ने बढ़ाई चिंता, बारिश के लिए लोग कर रहे इंद्र देवता की पूजा
CM योगी बोले, 'जेवर अब जंगलराज नहीं मंगलराज की पहचान, देश के 55% मोबाइल नोएडा में बन रहे'
CM योगी बोले, 'जेवर अब जंगलराज नहीं मंगलराज की पहचान, देश के 55% मोबाइल नोएडा में बन रहे'
Bijnor News: रील बनाने की सनक, मरे हुए सांप को मुंह में डाला, हालत बिगड़ी तो पहुंचा अस्पताल
बिजनौर: रील बनाने की सनक, मरे हुए सांप को मुंह में डाला, हालत बिगड़ी तो पहुंचा अस्पताल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन हत्याकांड: पुलिस ने आरोपी सिया के मां-बाप से की पूछताछ, परिजन बोले- वह हमारी लाडली बेटी
केतन हत्याकांड: पुलिस ने आरोपी सिया के मां-बाप से की पूछताछ, परिजन बोले- वह हमारी लाडली बेटी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget