एक्सप्लोरर

Meerut Crime: मेरठ मे पॉलीथिन देने से मना करने पर हत्या, आरोपियों ने गर्दन पर किए थे वार, विरोध मे बाजार बंद

UP News: मेरठ  पॉलिथिन देने से मना करने पर आरोपियों ने चाय दुकान वाले की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में तनाव है, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है.

Meerut Murder: उत्तर प्रदेश के मेरठ से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. चाय विक्रेता ने पॉलिथिन देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने उस पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी. इस हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. आरोपियों में दूसरे संप्रदाय के युवकों के शामिल होने से तनाव फैल गया, जिसे देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

मामला मेरठ के देहात थाना इलाके के किला परीक्षितगढ़ बस स्टैंड के पास का है. ढिकोली कॉलोनी के रहने वाले विनोद सेन चाय का खोखा लगाते हैं, वो किसी काम से गए थे तो उनका 24 साल का बेटा रोहित चाय बना रहा था. आरोप लगाया जा रहा है कि फारुख अपने भाई फैजान, समीर, तरुण और दो अन्य साथियों के साथ दुकान पर आया था. उन्होंने रोहित से पॉलीथिन मांगी तो रोहित ने कह दिया पॉलिथीन नहीं है. इस पर रोहित को गालियां देनी शुरू कर दी गई और फिर चाकू से रोहित की कमर और गर्दन पर कई वार किए. खून से लथपथ रोहित जमीन पर गिर पड़ा और भगदड़ मच गई और हत्यारोपी भाग निकले. रोहित को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस की कार्यप्रणाली लोगों ने उठाए सवाल
रोहित की हत्या करने के बाद जब हमलावर भागने लगे तो पुलिस ने एक हत्यारोपी तरुण को पकड़ लिया. नाराज लोगों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया. थाने के बाहर भी हंगामा किया. कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और जैसे तैसे स्थिति को संभाला. चूंकि मामला दो संप्रदाय से जुड़ा था इसलिए पुलिस भी फूंक फूंक कर कदम रख रही थी. पुलिस ने भीड़ के कब्जे से एक हत्यारोपी तरुण को हिरासत में लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर भिजवाया.

रोहित की हत्या जिन हत्यारों ने की है उनमें कई शराब के नशे में थे और हथियार खुलेआम लहराते हुए बाजार में घूम रहे थे. किसी को नहीं पाता था कि आज मवाना में हथियार लेकर घूम रहे ये बदमाश खुलेआम कत्ल करने के इरादे से आए  हैं. रोहित की हत्या के बाद गुस्साए लोग बस एक ही बात कह रहे हैं है कि काश पुलिस इस हत्याकांड से पहले जाग जाती और इन्हें पकड़ लेती तो शायद रोहित जिंदा होता. किसी के घर का चिराग ना बुझता.

छह महीने पहले ही हुई थी रोहित की शादी
रोहित रजिस्ट्री कार्यालय में संविदा पर तैनात था और पिता की चाय की दुकान पर भी हाथ बटाने आ जाता था. रोहित की शादी छह माह पहले ही बागपत के बालेनी के रहने वाली शालू से हुई थी. रोहित की हत्या के बाद उसकी मां मुनेश, पत्नी शालू और दो बहनों ज्योति और गुड्डी का रो रो कर बुरा हाल है. रोहित के पिता विनोद का कहना है कि मेरे बेटे ने क्या बिगाड़ा था जो उसे इतनी बेरहमी से मार डाला. मेरे बेटे के शरीर पर चाकुओं से इतने वार किए कि रूह भी कांप गई.

इस सनसनीखेज हत्या के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. रोहित के पिता विनोद की तहरीर पर मावना थाना में फारुख, उसके भाई, समीर, फैजान, डॉक्टर फराहीम को नामजद किया है. मेरठ के एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि एक हत्यारोपी तरुण को गिरफ्तार कर लिया जबकि बाकी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रहीं हैं और पांच टीम गठित कर दी हैं.

ये भी पढ़ें: अयोध्या रेप केस: पीड़िता अयोध्या से रेफर, लखनऊ के KGMU में होगा इलाजा, एंबुलेंस से रवाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार

वीडियोज

Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget