एक्सप्लोरर

अयोध्या रेप केस: पीड़िता अयोध्या से रेफर, लखनऊ के KGMU में होगा इलाजा, एंबुलेंस से रवाना

बेहतर इलाज के लिए अयोध्या में रेप पीड़ित नाबालिक बच्ची को लखनऊ रेफर कर दिया गया है. एंबुलेंस में सीएमओ डॉक्टर संजय जैन उसके साथ लखनऊ के केजीएमयू गए हैं, अब उसका इलाज यहीं चलेगा.

Ayodhya Rape Case: बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को अयोध्या में पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी. इसके बाद मुआवजा बढ़ा और पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए अयोध्या से अच्छे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग हुई थी. अब सोमवार को पीड़िता को लखनऊ रेफर कर दिया गया है. सोमवार की सुबह उसे एंबुलेंस से लखनऊ भेजा गया है. 

रेप पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है. पीड़िता को सुबह एंबुलेंस से लखनऊ भेजा गया. उसके साथ में सीएमओ डॉक्टर संजय जैन गए हैं. दरअसल, अयोध्या जिला महिला अस्पताल में बेहतर सुविधाओं का अभाव होने की वजह से उसे लखनऊ रेफर किया गया. 

आज नहीं चलेगा बुलडोजर
दूसरी ओर आरोपी सपा नेता की अवैध संपत्ति पर सोमवार को बुलडोजर नहीं चलेगा. सावन के तीसरे सोमवार की वजह से आज कोई कार्रवाई इस मामले में नहीं होगी. एसडीएम सोहावल और सीओ अयोध्या ने इस संबंध में जानकारी दी है. वहीं गैंगरेप मामले में पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है.

आरोपी के समर्थकों ने धमकी दी है कि वह बच्चे और परिवार के सभी सदस्यों को मार डालेंगे. पीड़िता की मां ने कहा कि उन्हें फोन पर धमकी नहीं मिल रही है, बल्कि आरोपी के समर्थक सीधे उनके घर आकर धमकी दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह लोग भदरसा के ही रहने वाले हैं और समुदाय विशेष से ताल्लुक रखते हैं.

उपचुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, अब नहीं बन पाएगी ये बात!

पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन
उन्होंने कहा कि हमें धमकी दी जा रही है कि तुम्हें मार डालेंगे. वह लोग कह रहे हैं कि सबको मार डालेंगे. इसपर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पीड़िता की मां को आश्वासन दिया कि परिवार की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी. प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को पीड़िता के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया.

मालूम हो कि, बीते दिनों अयोध्या में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया. आरोप है कि सपा नेता मोइद खान ने नाबालिग को नौकरी का झांसा देकर, उसके साथ दुष्कर्म किया. शिकायत में कहा गया है कि आरोपी उसके साथ दो महीने तक रेप करता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. मामले का खुलासा तब हुआ, जब नाबालिग के पेट में दर्द हुआ. परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां मेडिकल जांच के बाद पता चला कि वह गर्भवती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
Embed widget