एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव पर स्वतंत्र देव सिंह का पलटवार, बोले-पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं सपा मुखिया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव दंगे भड़काने का काम कर रहे हैं

लखनऊ, एबीपी गंगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। सिंह ने कहा कि वह दंगे भड़काने का काम कर रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य में हुई हिंसा को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

लोकभवन को लेकर अखिलेश के बयान पर पलटवार करते हुये सिंह ने कहा कि लोकभवन सरकारी पैसे से बना है ना कि समाजवादी पार्टी के पैसे से बना है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आज भी मुख्यमंत्री आवास और सत्ता को भूले नही हैं। समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुये उन्होंने कहा कि कानून तोड़ना सपा की पुरानी आदत है। जब सपा के अध्यक्ष ही कानून तोड़ने को अपनी उपलब्धि बताएंगे तो उनके कार्यकर्ता भी वही करेंगे।

नागरिकता कानून पर राज्यव्यापी अभियान चलाएगी भाजपा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने जानकारी देते हुये कहा कि पार्टी 26 दिसंबर से 25 जनवरी तक पूरे प्रदेश में संपर्क, संवाद और पदयात्रा अभियान चलाएगी। लोगों को सीएए के बारे में फैले भ्रम को दूर करेगी, साथ ही पूरे प्रदेश में नागरिकता सहायक नियुक्त करेगी। जो शरणार्थियों को पंजीकरण कार्यालय तक लाने में सहायता करेगी।

हालांकि उनसे जब शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा में अपनी ही पार्टी के विधायकों के विरोध को लेकर सवाल पूछा गया तो उस पर उन्होंने कोई ठीक जवाब नहीं दिया बल्कि बात को घुमाते रहे।

विपक्ष पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का निशाना

इस बीच दूसरी तरफ राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उपद्रवी तत्वों ने हिंसा की लेकिन विपक्ष के बड़े नेताओं का इसमें शामिल होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की जिम्मेदारी भी सरकार से कम नहीं होती है। मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना साधते हुये कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कह रहे हैं कि एनआरसी में लाइन में लगना पड़ेगा। उन्हें तो लोगों को जानकारी देनी चाहिए कि इसमें कुछ भी ऐसा नहीं है। उन्हें जनता का भ्रम दूर करना चाहिए।

राज्य में हुई हिंसा पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपना काम कर रही है। उपद्रवियों को चिन्हित कर रहे हैं और उनसे नुकसान की भरपाई करेंगे लेकिन किसी भी निर्दोष को परेशान नहीं होने देंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget