एक्सप्लोरर

'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग

नाना पाटेकर की मौत को लेकर तनुश्री दत्ता ने कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने एक्टर के अंतिम संस्कार और प्रेयर मीट नहीं होने पर भी हैरानी जताई है. उन्होंने इस मामले में डीएनए टेस्ट कराने की मांग भी की है. 

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर की मौत को लेकर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने दावा किया है कि नाना पाटेकर जिंदा हैं और सवाल किया कि आखिर किसी ने उनका शव क्यों नहीं देखा. तनुश्री ने एक्टर के अंतिम संस्कार के समय और प्रेयर मीट नहीं होने पर भी हैरानी जताई है. साथ ही, उन्होंने इस मामले में डीएनए टेस्ट कराने की मांग भी की है. 

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर की मौत पर उठाए सवाल

तनुश्री दत्ता ने सोमवार रात इंस्टाग्राम लाइव के दौरान नाना पाटेकर की मौत को लेकर कई सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि इतने बड़े कलाकार के अंतिम दर्शन करने का मौका लोगों को क्यों नहीं मिला और उनका अंतिम संस्कार इतनी रात को जल्दबाजी में क्यों किया गया. एक्ट्रेस का दावा है कि फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया के किसी भी व्यक्ति ने नाना पाटेकर का शव नहीं देखा.

उन्होंने कहा, 'बॉलीवुड इंडस्ट्री और मीडिया में किसी ने भी नाना पाटेकर का शव नहीं देखा. इतनी जल्दी क्या थी कि आधी रात को अंतिम संस्कार कर दिया गया? हिंदू धर्म की परंपरा के अनुसार आमतौर पर सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाता, लेकिन उनका अंतिम संस्कार रात 11:28 बजे किया गया. इतनी रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार करने की क्या जल्दी थी? क्या उनके परिवार ने भी उनका चेहरा ठीक से देखा था?'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tanushree Dutta Miss India Universe (@iamtanushreeduttaofficial)

प्रेयर मीट नहीं होने पर भी जताई हैरानी

तनुश्री दत्ता यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने सवाल किया कि नाना पाटेकर जैसे बड़े कलाकार के निधन के बाद प्रेयर मीट क्यों नहीं रखी गई. तनुश्री ने कहा, 'इतने बड़े दिग्गज और महान इंसान के लिए प्रेयर मीट होनी चाहिए थी, ताकि बॉलीवुड के लोग और मीडिया के लोग आकर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें और आखिरी बार उनके दर्शन कर सकें. हिंदू परंपरा में लोग अंतिम दर्शन करते हैं, शव को छूते हैं और प्रणाम करते हैं.'

उन्होंने आगे कहा, 'लोगों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी, लेकिन क्या उन्होंने वास्तव में शव देखा था? उनका चेहरा ढका हुआ था. गांव के लोग शायद ऐसे सवाल न पूछें, लेकिन दूसरे लोग ये सवाल जरूर पूछते हैं. आखिर किसका अंतिम संस्कार किया गया?'

'नाना पाटेकर का शव अस्पताल ले जाने का वीडियो क्यों नहीं आया?'

तनुश्री ने नाना पाटेकर को अस्पताल ले जाने से जुड़ी कोई तस्वीर या वीडियो सामने नहीं आने पर भी सवाल उठाए. उन्होंने अपने एक हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे, लेकिन नाना पाटेकर के मामले में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला.

उन्होंने कहा, 'जब मेरा एक्सीडेंट हुआ था, तब मेरी तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे. लेकिन यहां नाना पाटेकर का एक भी वीडियो सामने नहीं आया. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया और पोस्टमार्टम भी हुआ.'

नाना पाटेकर के जिंदा होने का जताया शक, DNA टेस्ट की मांग

तनुश्री दत्ता ने दावा किया कि नाना पाटेकर जिंदा हो सकते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि जिस शव का अंतिम संस्कार किया गया, वो नाना का नहीं था. एक्ट्रेस ने उनकी पहचान की पुष्टि के लिए DNA टेस्ट कराने की मांग की.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tanushree Dutta Miss India Universe (@iamtanushreeduttaofficial)

तनुश्री ने कहा, 'जिस बॉडी का अंतिम संस्कार किया गया, वो नाना पाटेकर की नहीं थी. मुझे लगता है कि वो सिंगापुर या मलेशिया में जिंदा हो सकते हैं. उन्होंने अपनी मौत का नाटक किया हो सकता है और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया हो सकता है. अगर उन्होंने अपना लुक बदल लिया है, तो DNA टेस्ट कराया जाना चाहिए, ताकि उनकी पहचान की पुष्टि हो सके.'

पहले भी नाना पाटेकर पर लगा चुकी हैं आरोप

तनुश्री दत्ता इससे पहले भी नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगा चुकी हैं. उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने की शूटिंग के दौरान एक्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. साल 2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान उन्होंने इस मामले को फिर से उठाया. नाना पाटेकर ने इन आरोपों से इनकार किया था. जून 2019 में पुलिस ने उन्हें इस मामले में क्लीन चिट दे दी थी.

कब हुआ नाना पाटेकर का निधन?

नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को 75 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई. कई सेलेब्स, फैंस और राजनेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. वहीं, तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन पर प्रतिक्रिया देते हुए 'ईविल इज डेड' कहा था. 

दीक्षा शर्मा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है. इससे पहले वो ज़ी मीडिया और न्यूजबाइट्स हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. दीक्षा शर्मा ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'क्षमा प्रार्थी हूं, कुछ दिन आराम करने के लिए कहा गया', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अमिताभ बच्चन का पोस्ट
'क्षमा प्रार्थी हूं, कुछ दिन आराम करने के लिए कहा गया', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अमिताभ बच्चन का पोस्ट
रश्मिका को शादी के लिए एक साल तक करवाया इंतजार, विजय देवरकोंडा हुए ट्रोल, यूजर्स बोले- रेड फ्लैग
रश्मिका को शादी के लिए एक साल तक करवाया इंतजार, विजय देवरकोंडा हुए ट्रोल, यूजर्स बोले- रेड फ्लैग
'दलेर पाजी शराब नहीं पीते...' कैबिनेट मिनिस्टर सुबोध उनियाल पर भड़के राजपाल यादव
'दलेर पाजी शराब नहीं पीते...' कैबिनेट मिनिस्टर सुबोध उनियाल पर भड़के राजपाल यादव
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
Advertisement

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget